बुद्ध पूर्णिमा (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें ये विशेष उपाय, जीवन की समस्याओं से मिलेगा मुक्ति!

बुद्ध पूर्णिमा के दिन, लोग भगवान बुद्ध की पूजा तो करते ही हैं और ज्योतिष से जुड़े हुए कुछ उपाय भी आजमाते हैं। आइए जानते है इस बारे में।

सीमा कुमारी

Buddha Purnima 2025: 12 मई 2025, सोमवार को पूरे देश में बुद्ध पूर्णिमा मनाया जाएगा।भगवान गौतम बुद्ध को समर्पित बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म के साथ-साथ हिंदू धर्म में भी एक महत्वपूर्ण तिथि मानी गई है। यह तिथि मुख्य रूप से गौतम बुद्ध को समर्पित है जिन्हें बौद्ध धर्म के संस्थापक के रूप में जाना जाता है।

इस पूर्णिमा तिथि को बुध पूर्णिमा के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि इस दिन गौतम बुध का जन्म हुआ था। बुद्ध पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है, जब भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को याद किया जाता है और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन, लोग भगवान बुद्ध की पूजा तो करते ही हैं और ज्योतिष से जुड़े हुए कुछ उपाय भी आजमाते हैं। आइए जानते है इस बारे में।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

बुद्ध पूर्णिमा पर करें स्नान

ज्योतिषयों के अनुसार, हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को तीर्थ या पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना गया है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन भी आप गंगा या किसी अन्य पवित्र जल स्रोत में स्नान कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

करें इन चीजों का दान

गर्मियों के मौसम में जलदान विशेष फलदायी होता है। इस दिन जल से भरा घड़ा, छतरी, चप्पल, पंखा, अनाज, फल आदि जरूरतमंदों को दान करें। इससे न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि पूर्वजों की कृपा भी प्राप्त होती है।

करें इन मंत्रों का जप

बुद्ध पूर्णिमा के दिन के दिन भगवान बुद्ध का ध्यान करते हुए ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ मंत्र का जप करते हैं।

इस दिन पर चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए ‘ऊं एं क्लीं सोमाय नम:’ मंत्र का जप कर सकते हैं।

बुद्धि पूर्णिमा की दिन पीपल के पेड़ की पूजा का भी खास महत्व माना गया है। ऐसे में पूजा के दौरान “ॐ मणि पद्मे हुं” मंत्र का जाप कर सकते हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां