सावन में तुलसी से करें ये आसान उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

सावन में करें तुलसी से जुड़े ये अचूक उपाय, जीवन में लाएगी सुख-शांति और समृद्धि!

कहा जाता है कि सावन में सच्ची श्रद्धा से तुलसी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। अपनी विशेष इच्छाओं की पूर्ति के लिए तुलसी माता से प्रार्थना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।

सीमा कुमारी

सनातन धर्म में तुलसी की महिमा अपरंपार मानी गई है। ये एक ऐसा औषधीय पौधा है, जो घर-घर में पाया जाता है और कोई भी पूजा तुलसी के बिना पूरी नहीं होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में साक्षात भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है।

आपको बता दें, कुछ ही दिनों में सावन का महीना आने वाला है। यह महीना भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु के लिए भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दौरान भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं। ऐसे में सावन महीने में तुलसी की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं, जिससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

ज्योतिषयों के अनुसार, सावन में तुलसी से जुड़े कुछ आसान उपाय करने से जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती हैं और सौभाग्य का वरदान मिलता हैं। आइए जानते है इन उपायों के बारे में-

सावन में तुलसी से करें ये आसान उपाय :

  • तुलसी का पौधा लगाना

हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया हैं। उस पर सावन महीने में तुलसी का पौधा लगाना बहुत पुण्‍य देता हैं। यदि सावन महीने में आप अपने घर, आंगन या बगीचे में तुलसी का पौधा लगा लें तो आपको बहुत पुण्य लाभ होगा। साथ ही सावन के महीने में बारिश होने के कारण पौधा आसानी से पनपेगा और जल्‍द हरा-भरा हो जाएगा। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां हमेशा सकारात्‍मकता, सुख-समृद्धि और खुशहाली रहती है। ऐसे घर पर मां लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहती है।

  • नहाने के पानी में डालें तुलसी की 3 पत्तियां

सावन के हर सोमवार को नहाने के पानी में तुलसी की तीन पत्तियां डालें। यह न केवल आपके शरीर और मन को शुद्ध करता है, बल्कि आपको शिव तत्व से भी जोड़ता है। यह प्रयोग जितना सरल है, उतना ही चमत्कारी भी। इसे करने के बाद आप महसूस करेंगे कि दिनभर शरीर में ऊर्जा, मन में शांति और भगवान शिव की कृपा आपके साथ बनी रहती है।

  • तुलसी को जल चढ़ाना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन महीने में तुलसी को जल चढ़ाने और उसकी पूजा करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है। जैसा कि आप जानते है कि मृत्यु के समय मुख में गंगाजल के साथ तुलसी डालने से आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

 ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, तुलसी में जल चढ़ाने से कुंडली में मौजूद कई ग्रहदोषों का शमन होता है, विशेषकर बृहस्पति ग्रह से संबंधित दोष दूर होते हैं। कहा जाता है कि सावन में सच्ची श्रद्धा से तुलसी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। अपनी विशेष इच्छाओं की पूर्ति के लिए तुलसी माता से प्रार्थना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

मुंबई हाई कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, BSE और अमिताभ बच्चन का जलसा भी निशाने पर

पटियाला में कर्मभूमी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, पंजाब से बिहार जा रही थी ट्रेन

गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते... SC ने प्रदूषण पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, बोले- कोई पाबंदी काम नहीं आएगी

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून