रविवार को करें नमक के अचूक उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

रविवार के दिन करें नमक के अचूक उपाय, सूर्य देव की कृपा से दूर होगी हर समस्या

Raviwar Upay :कहा जाता है कि रविवार के दिन नमक से जुड़े कुछ आसान उपाय करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते है सोई हुई किस्मत को जगाते हैं और तरक्की के रास्ते खोल सकते है। आइए उन उपायों के बारे में जानें-

सीमा कुमारी

Raviwar Upay 2025  : सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, और उन्हें जल चढ़ाने का विधान है। रविवार को सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में तेज, यश और बल की प्राप्ति होती है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन कुछ ज्योतिष उपाय किया जाए तो बड़ा कारगर साबित हो सकता है।

खासतौर पर नमक से जुड़ा। कहा जाता है कि रविवार के दिन नमक से जुड़े कुछ आसान उपाय करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते है सोई हुई किस्मत को जगाते हैं और तरक्की के रास्ते खोल सकते है। आइए उन उपायों के बारे में जानें-

रविवार को करें नमक के अचूक उपाय

नमक पानी से लगाएं पोछा

वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन नमक के पानी से पोछा लगाना बहुत अच्छा होता है। इसके लिए एक बाल्टी पानी में थोड़ा सा समुद्री नमक मिलाकर इससे पूरे घर में पोछा लगाएं। ऐसा करने से आसपास की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में पॉजिटिविटी आने लगती है।

करें नमक का दान

रविवार के दिन नमक का दान करना भी बेहद फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके लिए रविवार को मंदिर में जाकर किसी पुजारीजी को गुड़, नमक व मसूर की दाल का दान करें। अगर इन सभी चीजों का दान करना संभव न हो, तो केवल नमक का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है।

रविवार को एक कटोरी में सफेद नमक रखें

रविवार को एक कटोरी में सफेद नमक को रखें और इसे बाथरूम के एक कोने में रख दें। हर रविवार को कटोरी का नमक बदलते रहें। घर में सुख-समृद्धि आएगी और परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहे। नकारात्मकता दूर होंगे। धन संबंधी समस्याओं का अंत होगा।

रविवार के दिन नमक न खरीदें

रविवार के दिन कभी भी नमक न खरीदें, ऐसा करना अति अशुभ होता है। रविवार को नमक खरीदने का मतलब है कि अपने घर परेशानियों को खरीदकर लाना। सोमवार और शुक्रवार के दिन ही नमक खरीदें।

ये भी पढ़े-

रविवार को खाने में बिल्कुल भी न मिलाएं नमक

रविवार के दिन जितना हो सके भोजन में नमक का उपयोग करने से बचें, मीठे भोजन और गुड़ से बनी सामग्री का सेवन करें। इससे अति शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। रविवार के दिन नमक का त्याग करने से या सेंधा नमक का उपयोग करने से जीवन के संकटों का नाश होता है। घर के लोगों पर सूर्य देव की कृपा बनी रहती है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन