- Hindi News »
- Health »
- How Much Salt Should One Eat In A Day
एक दिन में कितना नमक खाना है उचित, इससे ज्यादा खाने के नुकसान जान लीजिए
- Written By: सीमा कुमारी
आखिर नमक खाने की सही मात्रा क्या हैं या कैसे पहचाने की आप जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं। आइए जानते है इस बारे में एक्सपर्ट्स की राय ।

एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
नमक भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई बीमारियों से बचाव भी करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार,नमक के बिना किसी भी खाने पीने की चीज में स्वाद नहीं आता। इसलिए भारतीयों में अधिकतर लोग जरूरत से ज्यादा नमक खाते हैं। दरअसल, लोगों को पता ही नहीं होता कि एक दिन में कितने ग्राम सॉल्ट का इंटेक यानी खाना चाहिए।
हालांकि, किसी भी चीज की ओवरडोज हानिकारक हो सकती है। ऐसे में, नमक का ज्यादा सेवन हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और किडनी की समस्याओं जैसे सेहत से जुड़े कई गंभीर खतरों का कारण बन सकता है।
पैक्ड फूड आइटम्स, जैसे कि चिप्स, नूडल्स और अल्ट्रा प्रोसेस्ड मीट में अक्सर ज्यादा मात्रा में नमक होता है। आइए आज आपको बताते हैं एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए? इसे ज्यादा खाने के क्या हैं नुकसान
सम्बंधित ख़बरें
Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस
गड़चिरोली में स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, महिला स्वास्थ्य को नई दिशा; एक दिन में 27 सफल सर्जरी
आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं? नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए जानिए एक्सपर्ट्स की राय
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, एक व्यक्ति को दिनभर में 5 ग्राम यानी 1 चम्मच से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन बता दें, भारतीय एक दिन में 10-15 ग्राम नमक का सेवन कर लेते हैं जिस वजह से ज्यादातर लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचना चाहते है तो नमक का सेवन कम से कम करें।
बता दें, लिमिट से ज्यादा नमक का सेवन करने से पेट, लिवर या दूसरे ऑर्गन्स की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इसके कारण हर समय सीने में जलन, एसिडिटी या दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स परेशान करने लगती है। लंबे समय तक ये गलती दोहराई जाए तो खराब पाचन की शिकायत होने लगती है।
एक गिलास सत्तू में कितना होता है प्रोटीन, जानकर चौंक जाएंगे आप, शुरू कर देंगे पीना
जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें तो वैसे भी कम नमक खाना चाहिए क्योंकि इससे दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
आपको बता दें, नमक ज्यादा खाने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं ही नहीं होती है। बल्कि हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बता दें, बहुत ज्यादा नमक खाने से शरीर में कैल्शियम कम हो जाता है जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसलिए डॉक्टर भी कम नमक खाने की सलाह देते हैं।
How much salt should one eat in a day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMसंभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
May 30, 2026 | 02:51 PMमनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
May 30, 2026 | 02:42 PM4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
May 30, 2026 | 02:39 PMMP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
May 30, 2026 | 02:37 PMसंभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
May 30, 2026 | 02:36 PMफोर्स बुलाकर खाली कराएं, हम नहीं हटेंगे! सरकारी बंगले पर राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी सरकार को खुला चैलेंज
May 30, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














