देवी दुर्गा(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

चैत्र नवरात्रि में कुछ चीजें भूल से भी न करें दान, वरना बहुत पछताएंगे! जानिए क्या है सही नियम

Navratri Me Galat Daan Ke Nuksan: चैत्र नवरात्रि में दान करते समय सही नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। कुछ वस्तुओं का दान अशुभ माना जाता है, इसलिए सोच-समझकर ही दान करें।

सीमा कुमारी

Chaitra Navratri Daan Niyam: 19 मार्च 2026 गुरुवार से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ पूरे देश में भक्ति और श्रद्धा के साथ हो गया हैं। सुबह से ही मंदिरों और घरों में देवी दुर्गा की जयकारें के साथ पूजा-अर्चना शुरू हो गई। अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की श्रद्धा भाव से पूजा की जाएगी।

नवरात्रि में दान-पुण्य का विशेष महत्व

हिन्दू शास्त्रों में नवरात्रि के दौरान दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत चीजों का दान आपकी खुशियों में बाधा डाल सकता है? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अनजाने में किया गया गलत दान न केवल पुण्य को नष्ट करता है, बल्कि व्यक्ति को आर्थिक तंगी और दरिद्रता की ओर भी धकेल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि में किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए?

किन चीजों का दान करने से बचें?

  • नुकीली चीजें

चाकू, कैंची, सुई या लोहे के औजार दान न करें, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

  • काले कपड़े

काले रंग के परिधानों को अशुभ माना जाता है, इसलिए इनका दान न करें।

  • चमड़े की वस्तुएं

बेल्ट, पर्स या जूते जैसे चमड़े से बने सामान न दें। दान हमेशा निस्वार्थ भाव से गुप्त रूप से करना चाहिए, दिखावा करने से पुण्यफल नहीं मिलता।

  • तामसिक चीजें

प्याज, लहसुन और तामसिक भोजन का दान न करें। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, इन नियमों का पालन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इन चीजों का दान करना है बेहद शुभ

  • लाल रंग की चीजें का दान

हिन्दू लोक मान्यता के अनुसार, नवरात्र में किसी सुहागिन महिला को लाल चुनरी, लाल साड़ी, चूड़ियां, सिंदूर या बिंदी भेंट करना भी बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है और दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।

  • फलों का दान

कहा जाता है कि, नवरात्र के दौरान किसी गरीब या जरूरतमंद को मौसमी फल, विशेषकर केले का दान करना भी बहुत शुभ होता है। कहते है केले का दान करने से घर की आर्थिक बेहतर होती है और धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।

  • वस्त्रों का दान

यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे कपड़ों की जरूरत है, तो उसे नए वस्त्र दान करें। ठंड या गर्मी के मौसम के अनुसार दान किए गए व्यक्ति को मानसिक शांति और संतुष्टि देते हैं।

  • अन्न और सफेद मिठाई

नवरात्र में किसी भी दिन चावल, आटा, चीनी या कोई सफेद मिठाई दान करें। घर के किसी सदस्य के साथ परेशानी चल रही हो या घर में हमेशा कलह रहती हो, तो इस दान से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान