बेड के नीचे झाड़ू (सौ.AI) 
धर्म

Broom Vastu Tips : क्या आपके बेड के नीचे रखी है झाड़ू? तुरंत जान लें ये 3 नुकसान

Broom Vastu Tips For Home:अगर आप भी बेड के नीचे झाड़ू रखते हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे जुड़े कुछ नुकसान जान लेना जरूरी है। जानिए बेड के नीचे झाड़ू रखने से होने वाले 3 प्रमुख नुकसान।

सीमा कुमारी

Jhadu Rakhne Ke Niyam: झाड़ू सिर्फ साफ- सफाई का साधन नहीं, बल्कि घर की बरकत और मां लक्ष्मी और घर की सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। आमतौर पर कई लोग जगह बचाने के लिए झाड़ू को अक्सर बेड के नीचे रख देते हैं। बहुत सारे लोग ऐसा सहूलियत या फिर आदत के चलते करते हैं।

हालांकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना वास्तु शास्त्र में सही नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर के माहौल और आर्थिक स्थिति पर बुरी तरह से पड़ता है। जानिए आखिर झाड़ू को रखने के लिए सबसे सही जगह और दिशा कौन सी मानी जाती है?

बेड के नीचे झाड़ू रखने के क्या है नुकसान?

  • पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ सकती है दूरी

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, बेडरूम में झाड़ू रखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच तनाव, छोटी-छोटी बातों पर विवाद और रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। इसलिए बेडरूम को हमेशा साफ, व्यवस्थित और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखने की सलाह दी जाती है।

  • पैसों से जुड़ी हो सकती दिक्कतें

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। इसलिए इसे बेडरूम में रखने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, बचत में कमी आ सकती है और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इन मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

  • नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर को मां लक्ष्मी का स्थान माना जाता है। यहां झाड़ू या कोई भी गंदगी से जुड़ी वस्तु रखना अत्यंत अशुभ माना गया है इससे घर की समृद्धि पर बुरा असर पड़ सकता है। झाड़ू को कभी भी गैस स्टोव या राशन के पास नहीं रखना चाहिए। इससे खाने की पवित्रता भंग होती है और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कहां रखें घर में झाड़ू

झाड़ू को हमेशा साफ और ऐसी जगह रखें जहां वह आसानी से नजर न आए। यदि आप इसे बालकनी में रखते हैं, तो ध्यान रखें कि वह बाहर से दिखाई न दे और आने-जाने में बाधा न बने। झाड़ू को दीवार के सहारे टिकाकर या नीचे लिटाकर रखना बेहतर माना जाता है। साथ ही, उसे साफ-सुथरा और सूखी जगह पर रखने से स्वच्छता भी बनी रहती है।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा