मां दुर्गा (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

चैत्र नवरात्र 2026 शुरू होने से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, साल भर बनी रहेगी माता रानी की कृपा

Chaitra Navratri 2026 Puja Tips:चैत्र नवरात्र शुरू होने से पहले घर में कुछ शुभ चीजें लाना बेहद फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इन वस्तुओं को घर लाने से माता रानी की कृपा पूरे वर्ष बनी रहती है।

सीमा कुमारी

Chaitra Navratri Se Pehle Kya Ghar Laye: गुरुवार, 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू होने जा रही है। नवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसका इंतजार हिन्दू भक्तों को बेसब्री से रहता है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं।

मां दुर्गा की कृपा बरसाती हैं

मान्यता है कि इन दिनों में सच्चे मन से की गई पूजा से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्र शुरू होने से पहले घर में कुछ खास चीजें लाने से नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।

नवरात्र शुरू होने से पहले घर में कौन-सी चीजें लाना शुभ

  • सोलह श्रृंगार का सामान लाना

नवरात्र शुरू होने से पहले घर में सोलह श्रृंगार का सामान लाना न भूलें। शक्ति की उपासना के इस पर्व में मां दुर्गा को सोलह श्रृंगार अर्पित करने से मां दुर्गा की असीम कृपा बरसाती हैं। इसलिए बाजार से लाल चुनरी, चूड़ियां, बिंदी और अन्य श्रृंगार की वस्तुएं लाकर घर के मंदिर में रखें। नवरात्र के दौरान इसे देवी को चढ़ाएं, जिससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।

  • सोने या चांदी का सिक्का

नवरात्र शुरू होने से पहले घर में माता रानी के लिए सोलह श्रृंगार के अलावा सोने या चांदी का सिक्का लाना भी शुभ बताया गया है। विशेष रूप से अगर उस सिक्के पर मां लक्ष्मी या भगवान गणेश की आकृति बनी हो, तो इसे और भी शुभ फलदायी माना जाता है।

  • कमल का फूल या देवी लक्ष्मी की तस्वीर

कमल का फूल देवी लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय माना जाता है। नवरात्रि के दौरान घर में कमल का फूल लाना या कमल पर विराजमान देवी लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बना रहता है।

  • पीतल या तांबे का कलश

नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना से होती है और इसके लिए नया कलश लाना भी शुभ माना जाता है। अगर मिट्टी के बजाय पीतल या तांबे का कलश लिया जाए, तो इसे पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पूजा का महत्व बढ़ जाता है।

  • मोरपंख लाना

नवरात्रि से पहले तीन मोरपंख लाकर मंदिर या घर के मुख्य द्वार के पास रखने से वास्तु दोषों को कम करने में मदद मिलती है और घर का वातावरण शांत और सकारात्मक बना रहता है।

नवरात्रि का यह पावन समय श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। अगर इन दिनों में सही विधि और श्रद्धा के साथ पूजा की जाए, तो मां दुर्गा की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी