बेडरूम वास्तु टिप्स (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Bedroom Vastu Tips: अच्छी नींद के लिए क्या करें? बस बेडरूम में कर लें वास्तु के ये उपाय, फिर देखिए कमाल

Bedroom Vastu Tips 2026: अगर आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती या बार-बार नींद टूट जाती है, तो इसके पीछे बेडरूम का वास्तु दोष भी एक कारण हो सकता है। जानिए बेडरूम से जुड़े महत्वपूर्ण वास्तु उपाय।

सीमा कुमारी

Bedroom Vastu Tips For Better Sleep: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग नींद से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे है। कभी नींद देर से आती है, तो कभी नींद बार-बार टूट जाती है। ऐसे में वास्तु से जुड़ी कुछ आसान बातें अपनाकर इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

वास्तुशास्त्र में कई ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है जो हमारे बेडरूम के चैन में बाधा पहुंचाता है। आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र के कुछ ऐसी बातें जो हमारे बेडरूम का चैन और सुकून को वापस लाने में आपकी मदद करती हैं....

बेडरूम में अपनाएं वास्तु के ये उपाय

  • बेड दक्षिण पश्चिम में रखें

वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में अगर संभव हो तो बिस्तर को हमेशा दक्षिण पश्चिम में रखें और बिस्तर आरामदायक होना चाहिए।

  • एक ही चादर बिछाएं

चैन की नींद पाने के लिए बेडरूम में बिस्तर पर एक ही चादर बिछाएं। डबल बेड होने पर भी दो चादरें बिछानें से बचें।

  • बेडरूम की छत साफ हो

सोते समय बेडरूम की छत साफ दिखाई देनी चाहिए, कोशिश करिए की बेडरूम की छत पर बहुत ज्यादा डिजाइन आदि न बनवाएं।

  • बेडरूम में जूते-चप्पल न रखे

जूते-चप्पल आदि को बेडरूम में जगह न दें, इनसे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जो कि आपका मानसिक तनाव और परेशानी बढ़ाता है।

  • फटे-पुराने कपड़े और चादर न रखे

बेडरूम में फटे-पुराने कपड़े और चादर-बिस्तर का ढ़ेर कभी मत लगने दीजिए। ये सब आर्थिक तंगी का कारण बनता है।

  • प्लास्टिक की सामान न रखें

टूटे हुए  सामान एवं प्लास्टिक की सामान, बेकार मशीनों को बेडरूम में जमा न करें। इनके कारण केतु का प्रभाव पड़ता है जो कि चैन और सुकून में परेशानी पैदा करता है।

  • इन चीजों से बनाएं दूरी

बिस्तर के आसपास मोबाइल, लैपटॉप या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक चीज को न रखें। सोने से ठीक पहले इनका इस्तेमाल करने से दिमाग सक्रिय हो जाता है, जिससे नींद में देरी हो सकती है।

इसके अलावा, चमड़े से बनी चीजें जैसे बेल्ट, पर्स या जैकेट भी सिरहाने के पास न रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का असर नींद पर पड़ सकता है। बेडरूम में मकड़ी का जाला और गंदगी जमा न होने दें। ये सब मानसिक तनाव पैदा करते हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग