Positive Energy For Wealth: घर से तुरंत निकाल दें ये चीजें, वरना बनी रहेगी पैसों की तंगी

Positive Energy For Wealth Attraction :वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे सकती हैं, जिससे पैसों की तंगी बनी रह सकती है जानिए कौन-सी चीजें है।
Remove Negative Energy From Home
घर और बंद घड़ी (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Remove Negative Energy From Home: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत अधिक महत्व है। बताया जाता है कि, वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से व्यक्ति अपने जीवन में सफलता पाता है। जिसकी वो चाहत रखता है। हालांकि, कई लोग यह शिकायत करते हैं कि कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयासों के बावजूद उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। धन आता तो है, लेकिन टिक नहीं पाता और घर में सुख-समृद्धि का अभाव बना रहता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसके पीछे का मुख्य वजह वास्तु दोष भी हो सकते है। अगर आप भी इन सभी प्रकार की परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो कुछ ऐसी चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए, जिनसे नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि घर में किन चीजों को रखने से वास्तु दोष होता है?

घर में किन चीजों को रखने से वास्तु दोष होता है?

  • खंडित यानी टूटी मूर्ति न रखे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी टूटी या बिखंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। बताया जाता है कि, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

  • घर में गंदगी न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में गंदगी होती है, वहां धन नहीं ठहरता. इसलिए जरूरी है कि आप घर हमेशा साफ रखे। मान्यता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी साफ-सफाई वाले स्थान पर ही वास करती हैं। इसलिए घर में साफ-सफाई हमेशा रखनी चाहिए और घर में मकड़ी का जाला न लगने दें।

  • बंद घड़ी न रखें

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में बंद घड़ी भी नहीं रखना चाहिए। बताया जाता है कि, घड़ी को इंसान के आगे बढ़ते जीवन से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बंद घड़ी को रखने से जीवन में कई तरह की रुकावट उत्पन्न होती है और परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए ऐसी ग़लती करने से बचना चाहिए।

  • कबूतर ने घोंसला न रहने दें

घर में अगर कबूतर ने घोंसला बना रखा है तो इसे भी तुंरत हटा दें। इससे आर्थिक तरक्की में रुकावट आती है।

  • फटे व पुराने कपड़े न रखें

घर में फटे व पुराने कपड़े भी न रहने दे। फटे व पुराने हो फटे हुए कपड़े अगर घर में हैं तो इसे हटा दें क्योंकि यह शुक्र ग्रह को बर्बाद कर देता है, जिससे जीवन में आर्थिक परेशानी शुरू हो जाती है।

  • फटे व पुराने जूते-चप्पल न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार घर में फटे व पुराने कपड़े रखने की मनाही है ठीक उसी प्रकार घर में फटे व पुराने जूते-चप्पल भी नही रखना चाहिए। फटे व पुराने जूते-चप्पल को घर से तुरंत हटा दें क्योंकि इन्हें घर में रखने से व्यक्ति को कई तरह के संघर्षों का सामना करना पड़ता है और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।

  • खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान

घर में खराब चार्जर, केबल, बल्ब जैसी कई बिजली संबंधी चीजें अगर पड़ी हैं तो इन्हें भी घर से तुरंत हटा दें। क्योंकि खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।

  • महाभारत युद्ध और कांटेदार पौधों की तस्वीर न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अगर महाभारत युद्ध का चित्र, नटराज की मूर्ति, ताजमहल का चित्र, डूबती हुई नाव, फव्वारे, जंगली जानवरों के चित्र,कब्र और कांटेदार पौधों के चित्र लगे हुए हैं तो उन्हें हटा दें। इससे नकारात्मक भावों का विकास होता है,जिसके चलते जीवन में अच्‍छी घटनाएं घटना बंद हो जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com