Bada Mangal 2026: आज छठे बड़े मंगल पर बन रहा है विशेष संयोग, इस छोटे से उपाय से पूरी होगी हर अधूरी कामना

Bada Mangal 2026 Special Remedies: आज छठे बड़े मंगल के शुभ अवसर पर विशेष योग का निर्माण हो रहा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी माना गया है। जानिए इस विशेष संयोग का महत्व और उपाय।
Chhathe Bade Mangal Special Yog
भगवान हनुमान (सौ.पिनटेरेस्ट)
Published on
Updated on

Chhathe Bade Mangal Special Yog: आज 9 जून 2026, मंगलवार को ज्येष्ठ माह का 6वां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। इस बार का बड़ा मंगल धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों ही दृष्टियों से विशेष माना जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा करने और सच्चे मन से उनकी आराधना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है। खास बात यह है कि आज सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है।

छठे बड़े मंगल पर चमत्कारी सर्वार्थ सिद्धि योग

आज छठे बड़े मंगल पर एक बेहद शुभ और चमत्कारी सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है। यह योग किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठान के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

बड़े मंगल के दिन करें ये खास उपाय

  • बूंदी या बेसन के लड्डुओं का भोग

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, बड़े मंगल के दिन बजरंगबली को बूंदी या बेसन के लड्डुओं का भोग अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही यदि हो सकता है तो आज के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन, पानी या फलों का दान करें, क्योंकि सेवा और दान को हनुमान जी की पूजा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है।

  • बंदरों को गुड़ और चना खिलाना

इसके अलावा, बंदरों को गुड़ और चना खिलाना भी पुण्यदायी माना जाता है। बड़े मंगल के दिन ओम हनुमते नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

  • चोला और सिंदूर अर्पित करें

बड़े मंगल के दिन सुबह या शाम स्नान के बाद हनुमान मंदिर जाएं और बजरंगबली को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल अर्पित करें। यदि संभव हो तो हनुमान जी का चोला चढ़ाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे ग्रह बाधाएं कम होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

  • सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का करें पाठ

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुंदरकांड का पाठ अत्यंत फलदायी माना गया है। यदि पूरा सुंदरकांड पढ़ना संभव न हो तो कम से कम हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। मान्यता है कि इससे मानसिक तनाव दूर होता है और साहस तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com