मां सरस्वती (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

बसंत पंचमी के दिन बच्चों के स्टडी रूम में कर दें ये काम, करियर की बुलंदियां छुएंगे बच्चे!

Basant Panchami Students: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन अगर बच्चों के स्टडी रूम में कुछ आसान वास्तु उपाय कर लिया जाए तो पढ़ाई और करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

सीमा कुमारी

Basant Panchami Study Room Tips: हर साल की तरह इस बार भी पूरे देशभर में बसंत पंचमी का पावन पर्व 23 जनवरी को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा का विशेष विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधिपूर्वक आराधना करने से जीवन से अज्ञान का अंधकार दूर होता है और ज्ञान का प्रकाश फैलता है।

यही कारण है कि विद्यार्थियों के लिए बसंत पंचमी का दिन अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है। इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों को मां सरस्वती की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

साथ ही बसंत पंचमी के पावन अवसर पर यदि स्टडी रूम में कुछ सरल वास्तु उपाय किए जाएं, तो शिक्षा जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। मान्यता है कि इन उपायों से एकाग्रता बढ़ती है और विद्या प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

बसंत पंचमी पर स्टडी रूम से जुड़े क्या है वास्तु उपाय

  • माता सरस्वती और गणेश जी की स्थापना

बसंत पंचमी के दिन स्टडी रूम में माता सरस्वती और भगवान गणेश की तस्वीर या प्रतिमा लगाना शुभ माना जाता है। चाहें तो इन्हें स्टडी टेबल पर भी स्थापित कर सकते हैं। ऐसा करने से शिक्षा जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होने लगती है।

  • स्टडी रूम के लिए शुभ रंग

इस दिन यदि स्टडी रूम की दीवारों को हल्के हरे रंग से रंगा जाए, तो मान्यता के अनुसार बुध ग्रह मजबूत होता है और बच्चे की तार्किक क्षमता में वृद्धि होती है। इसके अलावा आसमानी और बादामी रंग भी शुभ माने जाते हैं।वास्तु शास्त्र के अनुसार नीला, काला और लाल रंग स्टडी रूम में लगाने से बचना चाहिए।

  • इन चीजों को रखें स्टडी रूम से दूर

बसंत पंचमी के दिन स्टडी रूम से वीडियो गेम्स, रद्दी, टीवी जैसी चीजें हटा देनी चाहिए। इन वस्तुओं की मौजूदगी से मन भटकता है और पढ़ाई में एकाग्रता बाधित होती है।

  • पढ़ाई की टेबल की सही दिशा

माता-पिता को स्टडी टेबल को उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में टेबल रखने से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की मान्यता है।

  • किताबों की अलमारी की दिशा

स्टडी रूम में किताबों की अलमारी को हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में रखी अलमारी ज्ञान में वृद्धि करती है।

ये भी पढ़ें–

  • टेबल लैंप की सही जगह

यदि स्टडी रूम में टेबल लैंप है, तो उसे आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) में रखें। वास्तु शास्त्र में इस स्थान को टेबल लैंप के लिए शुभ माना गया है।

  • पीले फूलों का उपाय

बसंत पंचमी के पावन दिन पीले फूल लेकर स्टडी रूम में माता सरस्वती को अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद