माता सरस्वती(सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

पढ़ाई में कमजोर है बच्चा? बसंत पंचमी के दिन इन वस्तुओं के दान और इन उपायों से हो जाएगा तेज!

Student Success Remedies:अगर बच्चा पढ़ाई में कमजोर है तो बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा के साथ कुछ विशेष वस्तुओं का दान और आसान उपाय करने से बच्चे की स्मरण शक्ति बढ़ सकती है।

सीमा कुमारी

Saraswati Puja 2026: 23 जनवरी, शुक्रवार को बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। भारतीय धर्म और संस्कृति में आदि काल से ही मां सरस्वती को विद्या, बुद्धि, ज्ञान, कला, संस्कार और वाणी की देवी माना गया है।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस साल की बसंत पंचमी और भी खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन चार बेहद शुभ योग बन रहे हैं, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शिव योग और महासिद्धि योग में में बसंत पंचमी मनाई जाएगी। कहते है कि इन योगों में की गई मां सरस्वती की उपासना विशेष फल देने वाली होती है।

बसंत पंचमी पर दान का आध्यात्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो, शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने और बुद्धि को प्रखर करने के लिए इस दिन पूजा के साथ दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। सही विधि से किया गया दान विद्या संबंधी समस्याओं में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।

दान के साथ कौन सी पूजा और नियम जरूरी

  • दान से पहले बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा करें।
  • प्रातः स्नान कर स्वच्छ पीले या सफेद वस्त्र धारण करें।
  • पूजा स्थल पर दीप जलाएं मां सरस्वती के चित्र या प्रतिमा के समक्ष चंदन, अक्षत और पीले पुष्प अर्पित करें।
  • पूजा के बाद दान करना अधिक फलदायी बताया गया है।
  • कहते है कि, दान करते समय क्रोध, अहंकार या जल्दबाजी से बचना चाहिए।
  • मान्यता है कि दान हमेशा श्रद्धा और विनम्रता के साथ किया जाना चाहिए।
  • इस दिन सात्विक आहार ग्रहण करना और नकारात्मक विचारों से दूर रहना भी आवश्यक माना गया है, जिससे पूजा और दान का पूर्ण फल प्राप्त हो सके।

शिक्षा में बाधा दूर करने के लिए क्या दान करें?

कॉपी, पेन, पेंसिल का दान

बसंत पंचमी शुभ अवसर पर शिक्षा में बाधा दूर करने के लिए विद्या से जुड़ी वस्तुओं का दान अत्यंत शुभ माना गया है। ज्योतिषियों का मानना है कि, इस दिन जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें, कॉपी, पेन, पेंसिल और अध्ययन सामग्री दान करने से शिक्षा में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होती हैं।

पीले वस्त्र, पीली मिठाई या हल्दी का दान

इस दिन शिक्षण सामग्रियों के अलावा पीले वस्त्र, पीली मिठाई या हल्दी का दान करना भी शुभ फल देता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्राह्मण या शिक्षक को पुस्तक या लेखन सामग्री दान करना विशेष लाभकारी माना गया हैं।

यदि संभव हो तो किसी विद्यालय या छात्र को आर्थिक सहयोग देना भी उत्तम माना जाता हैं। दान करते समय मन में मां सरस्वती का स्मरण और शिक्षा में सफलता की कामना करनी चाहिए, जिससे दान का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग