दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

Rahul Gandhi on PM Modi Birthday: राहुल गांधी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार हॉस्टल बनाने पर पैसा नहीं खर्च कर रही, लेकिन दिया जलाने के लिए पैसों का इस्तेमाल हो रहा है।
rahul gandhi in indore
राहुल गांधीSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

Rahul Gandhi Chhatron ki Goonj: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिया जलाने वाले अभियान पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सरकार के पास दिया जलाने के पैसे पर छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने के लिए पैसे नहीं है।

राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और इस दौरान एक छात्रा ने राहुल के सामने अपनी बात रखी थी। राहुल गांधी ने छात्रा की बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रखी।

क्या कहा राहुल गांधी ने?

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है, हमारे हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? ये सवाल कल इंदौर में एक छात्रा ने मुझसे पूछा। उन्होंने कहा कि छात्रा ने बताया कि वह गांव से पढ़ने शहर आई। हॉस्टल है नहीं, तो PG में रहना पड़ता है। सिर्फ़ सुरक्षित रहने में लाखों ख़र्च हो जाते हैं।

पीएम मोदी से पूछा सवाल

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हर महीने किराए की चिंता, और बेघर होने का डर, इसी में पढ़ाई करनी पड़ती है। कई लड़कियां इसी वजह से पढ़ाई छोड़ देती हैं। केवल इसलिए कि रहने की जगह नहीं है। और आवास भत्ता? महंगाई के साथ बढ़ता नहीं, ऊपर से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। उन्होंने पीएम मोदी से पूछा कि उस बच्ची के सवाल का कोई जवाब है आपके पास?

राहुल गांधी ने सरकार पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा, छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में ही लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। हर महीने उन्हें किराए की चिंता और बेघर हो जाने का डर सताता है, और इन्हीं हालात में उन्हें पढ़ाई जारी रखनी पड़ती है। कई लड़कियां सिर्फ इसी कारण पढ़ाई बीच में छोड़ देती हैं, क्योंकि उनके पास रहने के लिए सुरक्षित जगह नहीं होती। आवास भत्ता महंगाई के अनुपात में नहीं बढ़ता और ऊपर से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।

rahul gandhi in indore
मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

राहुल गांधी ने कहा कि ये सिस्टम क्या है, छात्र क्या होता है, और उसे व्यवस्था कैसे दबा रही है? छात्र के भविष्य को सिस्टम चुनौती दे रहा है। उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और युवा के बगैर कोई भी देश मजबूत नहीं बन सकता है।