नहाय-खाय के दिन इन वस्तुओं का करें दान, साल भर बनी रहेगी छठी मईया की कृपा

Chhath Puja donation:नहाय-खाय के साथ छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो रहा है। माना जाता है कि अगर व्रती नहाय-खाय के दिन श्रद्धा से वस्तुओं का दान करें, तो छठी मैया की कृपा प्राप्त होती है।
नहाय-खाय के दिन इन वस्तुओं का करें दान, साल भर बनी रहेगी छठी मईया की कृपा
नहाय खाय के दिन इन चीजों का करें दान (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhath Puja donation items 2025: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा जल्द ही शुरू होने जा रही है। दीपावली पर्व के बाद श्रद्धालु अब लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी में जुट गए हैं। 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो रहा है। नदी एवं तालाब पर होने वाले पूजन को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसको लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पर्व को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है।

आपको बता दें, नहाय-खाय छठ पूजा का पहला और बेहद पवित्र दिन होता है। इस दिन से व्रती शुद्धता और सात्त्विकता का पालन करते हुए सूर्य देव और छठी मैया की आराधना की शुरुआत करते हैं। आइए जानते हैं छठ पूजा पर कौन-सी चीजें दान करने से सुख, सम्मान और कारोबार बढ़ते हैं।

नहाय खाय के दिन इन चीजों का करें दान:

चावल और दूध का दान करें

ज्योतिष एवं वास्तु-शास्त्र के अनुसार, अगर आप घर में सुख और शांति चाहते हैं, तो नहाय-खाय के दिन अरवा चावल का दान करें। साधारण चावल भी दान किया जा सकता है। साथ ही दूध, दही और घी का दान करने से घर में बरकत और बनी रहती है।

पीले कपड़े और फल दें

जो लोग मान-सम्मान और पद में वृद्धि चाहते हैं, वे चना दाल, मूंग दाल, केले, पपीते और पीले वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन में सम्मान बढ़ता है।

गुड़ और लाल वस्त्र चढ़ाएं

ज्योतिष बताते हैं कि, करियर या बिज़नेस में उन्नति चाहते हैं, तो सूर्य देव को गुड़ और लाल रंग के कपड़े अर्पित करें। ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा मिलती है और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं।

हरी वस्तुओं का करें दान

छठ पूजा के दौरान गन्ना, हरे फल और हरी सब्जियाँ (कद्दू) का दान करना अत्यंत शुभ होता हैं। कहा जाता है कि, ऐसा करने से बुध ग्रह की कृपा प्राप्त होती है, जिससे कारोबार और आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं।

इस दिन कद्दू का दान क्यों होता है खास

हिंदू लोक मतों के अनुसार, नहाय-खाय के दिन कद्दू का दान करना बहुत शुभ माना जाता हैं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, कद्दू एक सात्विक और पवित्र फल है, जिसे भगवान सूर्य और छठी मैया को चढ़ाना शुभ फल देता हैं।

वैज्ञानिक दृष्टि से भी कद्दू सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को ठंडक और ऊर्जा दोनों देती हैं। इसके साथ ही इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो पाचन को ठीक रखते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि छठ व्रत की शुरुआत कद्दू के दान से करने पर स्वास्थ्य और सुख दोनों की प्राप्ति होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com