(सौजन्य सोशल मीडिया) 
धर्म

नौकरी हो या धन से जुड़ी समस्या, आजमाएं ये चमत्कारी ज्योतिषीय उपाय, हर परेशानी होगी दूर

जीवन में चल रही कई तरह की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र की मदद ली जा सकती है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय हैं जिनको करने से आर्थिक तंगी समेत तमाम तरह की परेशानियों से राहत पाई जा सकती है।

रीना पंवार

सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। हर व्यक्ति अपने जीवन में किसी न किसी समस्या से परेशान है। कोई आर्थिक तंगी से परेशान है कोई सेहत को लेकर तो कोई रिश्तों में चल रही परेशानियों से परेशान है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसे किसी तरीके से उसके जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिले।

ऐसे में ज्योतिष शास्त्र की मदद ली जा सकती है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय हैं जिनको कुछ दिन लगातार करने से किसी भी तरीके की परेशानी से राहत पाई जा सकती है। यहां ऐसे ही कुछ आसान ज्योतिष-शास्त्र के उपाय बताए गए हैं जिनसे आपको भी लाभ मिल सकता है।

आर्थिक समस्याओं के लिए उपाय

आर्थिक समस्याओं से निजात पाने के लिए एकाक्षी नारियल का उपाय कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल बेहद प्रिय है। ऐसे में आपको मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए एकाक्षी नारियल की पूजा करनी चाहिए। घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए एकाक्षी नारियल की पूजा करें। इसमें मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में एकाक्षी नारियल होता है, वहां कभी भी धन की कमी नहीं रहती है।

नौकरी के लिए करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपको नौकरी में किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और लंबे समय से कोई समाधान नहीं मिल रहा है, तो इस उपाय को कर सकते हैं। इसके लिए तांबे के लोटे में लाल मिर्च के कुछ बीज डाल लें और ये जल सुबह सूर्यदेव को अर्पित करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को नौकरी से जुड़ी समस्या से जल्द ही निजात मिलती है। इस उपाय को 31 दिन तक लगातार करने से जल्द ही आपको इस समस्या से निजात मिल सकती है।

संकटों के लिए मंत्र जाप

ज्योतिषियों का मानना है कि, अगर जीवन में आपको किसी भी प्रकार का कोई कष्ट है, कोई इच्छा लंबे समय से पूरी नहीं हो रही या फिर एक के बाद एक समस्या घेर रही है, तो ऐसे में आपको महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इसे करने से पहले शिवलिंग पर जल अर्पित करें और इसके बाद इस मंत्र का जाप करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ही दिन में ऐसा चमत्कार होगा कि देखते ही देखते सारे कष्ट दूर हो जाएंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

सफलता के लिए उपाय

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसे में इस दिन चांदी के बर्तन में केसर घोल कर माथे पर तिलक लगाएं। यह बहुत शुभ होता है। इससे आप जो काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। कार्यों में सफलता के लिए यह उपाय कुछ दिनों तक लगातार करें। इसे गुरुवार से शुरू करें।

लेखिका- सीमा कुमारी

दिल्ली विधानसभा पीएसी का 'शीश महल' का दौरा, केजरीवाल आवास पर हुए खर्च की होगी जांच; कैमरों के साथ पहुंचेगी टीम

Hindi Diwas 2026: जब सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी, तो क्यों नहीं मिला राष्ट्रभाषा का दर्जा? पढें पूरी खबर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान