अपनी ये 5 चीजें भूलकर भी किसी को न दें (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

गलती से भी किसी को न दें अपनी ये 5 चीजें, वरना, आर्थिक तंगी से लेकर मुश्किलें का सामना करना पड़ सकता

Bad Luck Astrology: गलती से भी किसी को न दें अपनी ये 5 चीजें, वरना जीवन में आ सकती हैं आर्थिक तंगी और कई मुश्किलें। जानिए कौन-सी चीजें हैं महत्वपूर्ण।

सीमा कुमारी

Vastu Dosh Remedies : अक्सर कई लोग अपनी चीजों को अपनी जान पहचान वाले लोगों को दे देते है। इतना ही नहीं, हम अपनी जान पहचान वालों से कुछ चीजें मांगने में हिचकते भी नहीं हैं, लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें किसी के साथ साझा यानी शेयर नहीं करना चाहिए।

मान्यता है कि इन चीजों को किसी को देने से व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा कमजोर हो सकती है और जीवन में परेशानियाँ शुरू हो सकती हैं। कई बार लोग अनजाने में ऐसी चीजें दूसरों को दे देते हैं, जिसका असर बाद में देखने को मिलता है।

अपनी ये 5 चीजें भूलकर भी किसी को न दें

  • अपने कपड़े

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, कपड़ों का जुड़ाव व्यक्ति की उर्जा और भाग्य से माना जाता है, इसलिए पहने हुए कपड़े किसी को भी नहीं देने चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से सकारात्मक उर्जा का ट्रांसफर हो सकता। इतना ही नहीं आर्थिक परेशानी भी बढ़ सकती है। विशेष रूप से रोजमर्रा के कपड़े दान करने से बचना चाहिए।

  • जूते-चप्पल

इसके अलावा, जूते-चप्पल को व्यक्ति की किस्मत से जोड़ा जाता है। इन्हें किसी को देने से आर्थिक नुकसान और संघर्ष बढ़ने की मान्यता है।

  • नमक

नमक को लक्ष्मी और राहु से संबंधित माना जाता है। इसे किसी को देने से धन की तंगी शुरू हो सकती है।

  • झाड़ू

झाड़ू घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर करती है। इसे देने से घर की सुख-शांति और धन प्रभावित हो सकता है।

  • अपनी घड़ी

घड़ी समय और भाग्य का प्रतीक मानी जाती है। अपनी घड़ी किसी को देने से करियर में रुकावट और समय की मार झेलनी पड़ सकती है।

  • अंगूठी

अंगूठी का सीधा संबंध ग्रहों और भाग्य से बताया गया है। विशेषकर रत्न या धातु की अंगूठी किसी को देना अशुभ होता है। इससे ग्रहों के प्रभाव में कमी आ सकती है। भाग्य रुक सकता है।

ज्योतिष मान्यताओं की मानें तो, कुछ चीजें केवल व्यक्तिगत उपयोग के लिए होती हैं। इन्हें दूसरों को देने से पहले सावधानी जरूरी है, वरना जीवन में नकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक