जैसलमेर पहुंची टिफनी ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
राजस्थान

ब्लैक गोगल्स, लग्जरी काफिला... राजस्थान में छा गईं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी, एंट्री ने खींचा सबका ध्यान

Tiffany Trump Jaisalmer: डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलस के साथ राजस्थान के जैसलमेर पहुंचीं। गाड़ियों के काफिले और शाही स्वागत के साथ उन्होंने स्वर्णनगरी का दीदार किया।

अमन उपाध्याय

Tiffany Trump Jaisalmer Visit News In Hindi:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी ट्रंप इन दिनों भारत के निजी दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के अगले चरण में, टिफनी अपने पति माइकल बोलस के साथ रविवार सुबह राजस्थान के जैसलमेर पहुंचीं।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित इस ऐतिहासिक शहर में टिफनी का अंदाज किसी हॉलीवुड स्टार से कम नहीं था। आंखों पर ब्लैक गोगल्स और चेहरे पर मुस्कान लिए जब वह एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, तो वहां मौजूद लोग उनका स्टाइल देख दंग रह गए।

एयरपोर्ट पर हुआ पारंपरिक स्वागतट

टिफनी ट्रंप और माइकल बोलस निजी चार्टर विमान से जैसलमेर के सिविल एयरपोर्ट पहुंचे। विदेशी मेहमानों की अगवानी के लिए जिला प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। एयरपोर्ट पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) ने स्वयं पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक लगाया गया और सूत की माला पहनाई गई। प्रशासन की ओर से किए गए इस भव्य स्वागत से टिफनी काफी प्रभावित नजर आईं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जैसलमेर की सड़कों पर उस समय हर कोई रुक गया जब टिफनी ट्रंप का 25 गाड़ियों का विशाल काफिला वहां से गुजरा। सुरक्षा के कड़े घेरे के बीच यह काफिला शहर के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ उनके गंतव्य तक पहुंचा। जैसलमेर में उनके इस दौरे को लेकर स्थानीय निवासियों और पर्यटकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

दिल्ली-आगरा के बाद अब मरुधरा का दीदार

टिफनी ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली से की थी। दिल्ली में उन्होंने प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया और वहां की शिल्पकला की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर कीं। इसके बाद शनिवार को इस जोड़े ने आगरा पहुंचकर दुनिया के सात अजूबों में शुमार 'ताजमहल' की खूबसूरती को निहारा। अब वे राजस्थान की संस्कृति और किलों को करीब से देखने जैसलमेर आए हैं।

जैसलमेर में घूमने का खास प्लान

जानकारी के अनुसार, टिफनी और माइकल जैसलमेर में रात को आराम करेंगे। उनके कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध सोनार दुर्ग (जैसलमेर किला) का शामिल है। इसके अलावा, वे पटवा हवेली की नक्काशी और गड़ीसर लेक की शांति का अनुभव भी लेंगे। रेगिस्तान के बीच सनसेट का नजारा देखना भी उनके इस ट्रिप का अहम हिस्सा है। मरुधरा की मेहमाननवाजी और यहां की ऐतिहासिक विरासत को देखने के बाद टिफनी ट्रंप काफी उत्साहित दिखाई दे रही हैं।

Anna Hazare Hospitalized: अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, रालेगांव सिद्धि से लाए गए बॉम्बे अस्पताल, ICU में एडमिट

SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी

भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, 7.8% रही GDP ग्रोथ, PM मोदी ने बताया निराशावादी लोगों की हार