सांकेतिक तस्वीर Source- Social Media
राजस्थान

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

Rajasthan Panchayat Chunav: राजस्थान में पंचायत चुनाव चार चरणों में होंगे। जिला परिषद-पंचायत समिति के लिए 23 अक्टूबर से और सरपंच-पंच के लिए 25 अक्टूबर से मतदान शुरू होगा।

अर्पित शुक्ला

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में पंचायत चुनाव चार चरणों में कराने का फैसला किया है। चुनाव की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लागू हो गई है। इसके बाद मंत्रियों के सरकारी वाहनों के इस्तेमाल से लेकर तबादलों तक पर रोक लग गई है। आइए जानते हैं कि पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग कब होगी और पूरी चुनावी प्रक्रिया कैसे चलेगी।

पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव

राजस्थान में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे।

  1. पहला चरण: 23 अक्टूबर

  2. दूसरा चरण: 29 अक्टूबर

  3. तीसरा चरण: 4 नवंबर

  4. चौथा चरण: 14 नवंबर

सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के शेड्यूल

वहीं, सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव भी चार चरणों में होंगे।

  1. पहला चरण: 25 अक्टूबर

  2. दूसरा चरण: 31 अक्टूबर

  3. तीसरा चरण: 6 नवंबर

  4. चौथा चरण: 16 नवंबर

सभी चरणों में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की चरणवार अधिसूचना

पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए चरणवार अधिसूचना इन तारीखों को जारी की जाएगी:

  1. पहला चरण: 8 अक्टूबर

  2. दूसरा चरण: 13 अक्टूबर

  3. तीसरा चरण: 19 अक्टूबर

  4. चौथा चरण: 21 अक्टूबर

EVM से पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य, बैलेट पेपर से सरपंच

इस बार पंचायत चुनाव में मतदान के लिए दो अलग-अलग तरीके अपनाए जाएंगे। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर के जरिए होंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण का भी प्रावधान है।

इस चुनाव में 41 जिला परिषदों और 457 पंचायत समितियों के चुनाव होंगे। इसके अलावा 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच चुने जाएंगे। चुनाव के जरिए 1,403 जिला परिषद सदस्य और 8,245 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। इनके अलावा 41 जिला प्रमुख और 457 प्रधान भी चुने जाएंगे। कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली में जिला प्रमुख और सरपंच के चुनाव 22 दिसंबर को होंगे।

जयपुर में सबसे ज्यादा वोटर

राजस्थान में कुल मतदाताओं में 51.82 फीसदी पुरुष और 48.18 फीसदी महिलाएं हैं। जिलों के हिसाब से राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा 18.99 लाख मतदाता हैं। वहीं, जैसलमेर में सबसे कम 4.36 लाख वोटर दर्ज हैं।

चुनाव की घोषणा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। इसके चलते तबादलों पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा मंत्रियों के सरकारी वाहनों के इस्तेमाल के साथ सरकारी गेस्ट हाउस और डाक बंगलों के इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

गंगा किनारे गंदगी साफ कर रहीं विदेशी महिलाएं, वीडियो वायरल होने के बाद भारतीयों ने कहा- हम कब सुधरेंगे

कार्तिगई पूर्णिमा पर तिरुवन्नामलाई में गिरिवलम कब से कब तक? जानें महादीपम का समय; पथ पर तैयारी पूरी

भारत में खत्म हो रही गरीबी? वित्त मंत्री की LinkedIn पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर

भारत का Stealth Fighter Jet AMCA कौन बनाएगा? 3 कंपनियों की रेस, 2028 में पहली उड़ान का लक्ष्य

PM Balen Shah India Visit: भारत पहुंचे बालेन शाह, पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत, देखें तस्वीरें