राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना में अलवर, बूंदी, सीकर, जैसलमेर के नतीजे सामने आए सोर्स-सोशल मीडिया
राजस्थान

Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: अलवर, बूंदी, सीकर, जैसलमेर और नाथद्वारा के कई वार्डों के नतीजे घोषित

Jaisalmer Ward Result: राजस्थान निकाय चुनाव 2026 की मतगणना के बीच अलवर, बूंदी, सीकर, जैसलमेर और नाथद्वारा के कई वार्डों के नतीजे घोषित हुए। BJP, कांग्रेस और निर्दलीयों के बीच कड़ा टक्कर देखने को मिला।

करुणा नंद शाहवाल

Alwar Ward Result: राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना के बीच अलवर, बूंदी, सीकर, जैसलमेर और राजसमंद जिले की नाथद्वारा नगर पालिका से कई वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। शुरुआती नतीजों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

अलवर नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जीत दर्ज की, जबकि बूंदी की कापरेन नगर पालिका और जैसलमेर नगर परिषद में भी अलग-अलग वार्डों में दलों ने बढ़त बनाई। नाथद्वारा में कुछ सीटों पर बेहद करीबी मुकाबले हुए, जहां एक वार्ड में भाजपा प्रत्याशी महज 2 वोटों से विजयी रहीं। मतगणना जारी है और अन्य वार्डों के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं।

अलवर नगर निगम के कई वार्डों में घोषित हुए नतीजे

अलवर नगर निगम के वार्ड नंबर 7 से सुमन अजय अग्रवाल विजयी हुईं। वार्ड नंबर 9 में निर्दलीय प्रत्याशी लव कुमार ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी केशव कुमार सारवांन विजयी रहे जबकि वार्ड नंबर 10 से भाजपा की कविता कुमारी ने जीत हासिल की।

कापरेन नगर पालिका में BJP-कांग्रेस का मुकाबला

राजस्थान नगर निकाय चुनाव में बूंदी जिले की कापरेन नगर पालिका में भी कई वार्डों के नतीजे घोषित हुए। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की रवीना वर्मा, वार्ड नंबर 2 से भाजपा के राकेश सुमन और वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की बादाम बाई विजयी हुईं। वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस के धनराज मीणा तथा वार्ड नंबर 5 से भाजपा की कुसुम गुर्जर ने जीत दर्ज की।

सीकर और जैसलमेर में वार्डवार परिणाम आए सामने

सीकर नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रत्याशी अजय विजयी हुए जबकि वार्ड नंबर 11 से भाजपा के य्डों में से वार्ड 8 से 14 तक के परिणाम घोषित किए गए। वार्ड 8 से भाजपा के जितेंद्र भूतड़ा, वार्ड 9 से भाजपा की सुमन कुमारी, वार्ड 10 से कांग्रेस के रजी और वार्ड 11 से निर्दलीय कमल किशोर विजयी हुए।

वार्ड 12 से कांग्रेस की कश जलधारी ने जीत हासिल की। जैसलमेर नगर परिषद में मतगणना के दूसरे राउंड के बाद 44 वार्डों में से वार्ड 8 से 14 तक के परिणाम घोषित किए गए।

वार्ड 8 से भाजपा के जितेंद्र भूतड़ा, वार्ड 9 से भाजपा की सुमन कुमारी, वार्ड 10 से कांग्रेस के रजी और वार्ड 11 से निर्दलीय कमल किशोर विजयी हुए। वार्ड 12 से कांग्रेस की कुमारी मंजू, वार्ड 13 से भाजपा की प्रियंका और वार्ड 14 से निर्दलीय गणपत भार्गव ने जीत दर्ज की।

नाथद्वारा में 2 वोट से भाजपा प्रत्याशी की रोमांचक जीत

राजसमंद जिले की नाथद्वारा नगर पालिका में वार्ड 1 से 16 तक के परिणामों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिला। वार्ड 1 से चन्द्रप्रकाश जोशी, वार्ड 2 से प्रवीण पालीवाल, वार्ड 3 से निशा बागोरा और वार्ड 4 से प्रदीप काबरा भाजपा से विजयी हुए।

वार्ड 5 से कांग्रेस के ताराचंद मीणा, वार्ड 6 से मोहम्मद अली और वार्ड 8 से शेषनारायण माली ने जीत दर्ज की। वार्ड 7 से भाजपा के जसवंत साहू विजयी हुए।

वार्ड 9 से भाजपा की ज्योति कुमावत ने महज 2 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वार्ड 10 से कांग्रेस के मोहम्मद शाहिद, वार्ड 11 से तारादेवी, वार्ड 13 से कमलेश कॉमरेड और वार्ड 16 से रेखा बोहरा कांग्रेस से विजयी हुए।

वहीं, वार्ड 12 से भाजपा के लाला गहलोत, वार्ड 14 से कपिल लोढ़ा और वार्ड 15 से हीना पुरोहित ने जीत दर्ज की। वार्ड 13 में कमलेश कॉमरेड ने 200 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक

अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC, कहा- PM मोदी ने बदली देश की आर्थिक तस्वीर

School Holiday Update: सितंबर के बचे 15 दिनों की पूरी हॉलिडे लिस्ट, देखें आपके राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल

2028 में US प्रेसिडेंट इलेक्शन, अभी से ही सुगबुगाहट तेज; जेडी वेंस की उम्मीदवारी पर ट्रंप ने क्या कहा?