राजस्थान निकाय चुनाव सौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो
राजस्थान

Rajasthan Nikay Chunav: आज 162 निकायों में मतदान, 20,623 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी बंद

Rajasthan Municipal Election 2026: राजस्थान में आज 162 नगर निकायों में मतदान होगा। 20,623 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं और 57.52 लाख मतदाता वोट डालेंगे।

प्रिया जैस

Rajasthan Election Today: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में बुधवार को जयपुर जिले के 18 नगर निकाय समेत राज्य के 162 नगर निकायों में मतदान होगा।

राजस्थान में बुधवार यानी आज (9 सितंबर) को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान दल ने मंगलवार को ही अपने-अपने मतदान केंद्रों का जिम्मा संभाल लिया। राज्य के सभी 309 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।

बीकानेर पोलिंग स्टेशन में मॉक पोल

राजस्थान के बीकानेर में नगर निगम चुनावों के लिए एक तय पोलिंग स्टेशन पर मॉक पोल आयोजित किया गया। राजस्थान के बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों में नगर निकाय चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान 9 सितंबर को होगा।

सुबह 7 बजे से शुरू मतदान

मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। पहले चरण में पार्षद के 5,393 पदों के लिए 20 हजार से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिन 162 नगर निकायों में बुधवार को मतदान होने जा रहे हैं उनमें चार नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगरपालिकाएं शामिल हैं।

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद, EVM और चुनाव से जुड़ी दूसरी चीजों के साथ कुल 452 पोलिंग पार्टियां भेजी गई। निकाय चुनाव से पहले राजस्थान के बीकानेर में नगर निगम चुनावों के लिए एक तय पोलिंग स्टेशन पर मॉक पोल आयोजित किया गया।

पहले चरण में शामिल नगर निगम

पहले चरण में शामिल चार नगर निगम अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा हैं। इस चरण में कुल 20,623 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 162 नगर निकायों में 7,683 मतदान केंद्रों पर 57,52,278 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

जयपुर जिले में 18 नगर निकायों के लिए 565 केंद्रों पर मतदान होगा। जयपुर जिले में जिन निकायों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा और चौमूं शामिल हैं।

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video