धवतेरस के मौके पर राजस्थान में हुआ 20 हजार करोड़ का कारोबार सोर्स-सोशल मीडिया
राजस्थान

Dhanteras: राजस्थान में बरसा पैसा, 20 हजार करोड़ का कारोबार; गाड़ियों से लेकर सोने-चांदी तक जमकर हुई खरीददारी

Rajasthan Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर राजस्थान में जमकर खरीददारी हुई। मिली जानकारी के अनुसार इस मौके पर करीब 20 हजार को कारोबार रहा। कारोबार से व्यापारियों का चेहरा खिल गया है।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • धनतेरस के मौके पर राजस्थान में 20 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

  • लोगों ने पर्व को धूमधाम से मचाया, मार्केट में रौनक और खरीददारी रही बरकरार

  • व्यापारियों के चेहरे पर सुकुन है और उन्हें यह उम्मीद है कि दिपावली तक ऐसे ही जारी रहेगी खरीददारी

Shopping Business In Rajasthan On Dhanteras 20,000 Crore: शुक्रवार 6 नवंबर देशभर में धनतेरस का पर्व मनाया गया। बाजारों में भीड़ के साथ-साथ हर बार की तरह इस बार भी लोगों ने जमकर खरीददारी की है।

बीते कुछ महीनों से बाजार में मंदी और महंगाई के कारण लग रहा था कि लोगों की जेब ढीली है और उसका खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ सकता है लेकिन इस बार मंदी में भी मार्केट में जनता ने पानी की तरह रुपये को बहाया है।

देशभर की तो बात ही छोड़ों अकेले राजस्थान में ही धनतेरस के मौके पर करीब 20 हजार करोड़ का व्यापार हुआ है। खास बात यह रही कि खरीदारी के मामले में गाड़ियां और कीमती धातुएं लोगों की पहली पसंद बनी रहीं।

ऑटोमोबाइल और ज्वेलरी बाजार में सबसे ज्यादा चमक

धनतेरस पर वाहन खरीदने को शुभ माना जाता है। महंगाई को नजरअंदाज करके लोगों ने धनतेरस की परंपरा को जीवंत रखते हुए खूब गाड़ियों की खरीददारी की है। दोपहिया वाहनों से लेकर कारों तक की खूब बिक्री हुई।

कई ग्राहकों ने प्री बुकिंग की डिलीवरी शुभ मुहूर्त में ली। वहीं, त्योहार से पहले सोने और चांदी के दाम में दर्ज की गई गिरावट के कारण बाजार में सोने, चांदी की भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। लोगों ने आभूषणों के साथ सिक्कों और अन्य कीमती धातुओं की वस्तुओं में भी निवेश किया।

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर भी उमड़ी भीड़

त्योहारी खरीदारी में इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर भी पीछे नहीं रहा। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल फोन और अन्य घरेलू उपकरणों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। कंपनियों और दुकानदारों की ओर से दिए जा रहे डिस्काउंट और विशेष ऑफर्स ने भी लोगों को खरीदारी के लिए आकर्षित किया।

व्यापारियों को कारोबार से बड़ी उम्मीद

इस बार देश में हो रहे प्रदर्शन, वैश्विक उथल-पुथल और बढ़ती महंगाई से व्यापारी निराश नजर आ रहे थे। बातचीत के दौरान व्यापारियों को कारोबार में मंदी रहने का डर सता रहा था। लेकिन धनतेरस के दिन जनता ने खूब खरीददारी करके महंगाई और वैश्विक चुनौतियों को ठेंगा दिखाते हुए दिखा दिया की भारत के लिए पर्व और उसकी रौकन प्रमुख है ऐसे में बाजार की रौकन फिंकी नहीं होने दी।

आज उमड़ी भीड़ को देखकर व्यापारियों को उम्मीद है कि दीपावली तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहेगा और बाजारों में मांग बनी रहेगी। कुल मिलाकर धनतेरस ने प्रदेश के व्यापारिक क्षेत्र को बड़ी रफ्तार दी है।

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश