

Highlights:
त्योहार अशर्फी मिठाई राजस्थान की राजधानी जयपुर में बनाई गई है।
त्योहार अशर्फी के एक पीस की कीमत 1,111 रुपये है।
9 पीस वाले एक बॉक्स की कीमत 9,999 रुपये है।
Tyohar Asharfi Sweet Viral Video: दीवाली के अवसर पर बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है। हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली पर लोग खूब शॉपिंग करते है। इन दिनों पूजा-पाठ, मिठाईयां, बर्तन, सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी जोरो पर चालू है।
इन तैयारियों के बीच राजस्थान की एक मिठाई खूब चर्चा में आ रही है। राजस्थान के जयुपर में दीवाली पर एक खास मिठाई बनाई गई है, जिसके सोशल मीडिया पर खूब चर्चे है और इसकी कीमत जानकर हर कोई दंग रह गया है।
इस मिठाई का नाम 'त्योहार अशर्फी' है। जयपुर में इस दिवाली, जयपुर की एक मिठाई 'त्योहार अशर्फी' अपनी कीमत और अनोखे अंदाज की वजह से लोगों का ध्यान खींच रही है। 9 ग्राम के एक पीस की कीमत 1,111 रुपये है, जो कि लगभग 1.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम बैठती है।
इस मिठाई के महंगे होने के पीछे भी काफी दिलचस्प किस्सा है। जयपुर की इस मिठाई की दुकान की फाउंडर अंजलि जैन ने बताया कि आखिर यह मिठाई क्यों बनाई गई और यह इतनी महंगी क्यों है। अंजलि जैन ने बताया कि राजा-महाराजाओं के जमाने में, सम्मान या भेंट के तौर पर सोने के सिक्के यानी 'अशर्फियां' देने का चलन था।
हमने इसी कॉन्सेप्ट को एक मिठाई के रूप में पेश किया है, जिसे सोने के सिक्के की तरह बनाया गया है। हमने इसका नाम 'त्योहार अशर्फी' रखा है। हर 'अशर्फी' का वजन 9 ग्राम है और इसकी कीमत 1,111 रुपये है।
'1,111' यह संख्या शुभ मानी जाती है, इसलिए इसे चुना गया है। इस मिठाई के बॉक्स में कुल 9 पीस होते है। इस 9 पीस के एक बॉक्स की कीमत 9,999 रुपये है। अगर प्रति किलोग्राम कीमत की बात करें, तो यह 1,23,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। साथ ही एक 'स्वर्ण प्रसादम्' नाम की मिठाई भी है। इसकी कीमत 1,11,000 प्रति किलोग्राम है।
सोशल मीडिया पर इस मिठाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मिठाई की खूबसूरती लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है।