रैहान वाड्रा और अवीवा बेग (Image- Social Media) 
राजस्थान

राजस्थान के रणथंभौर में होगा प्रियंका गांधी के बेटे की सगाई का भव्य समारोह, पहुंचने वाले हैं मेहमान

Raihan Vadra News: रैहान और अवीवा की सगाई का भव्य समारोह राजस्थान के रणथम्भौर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान ही शामिल होंगे।

अर्पित शुक्ला

Aviva Baig Raihan Vadra News: मुंबई में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रैहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से मित्र रही अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 वर्षीय रैहान ने मंगलवार को दोनों परिवारों की मौजूदगी में अवीवा को शादी के लिए प्रस्ताव दिया, जिसे अवीवा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। अब खबरें सामने आई हैं कि रैहान और अवीवा की सगाई का भव्य समारोह राजस्थान के रणथम्भौर में आयोजित किया जाएगा।

परिवारों की सहमति और भव्य आयोजन की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, इस रिश्ते को दोनों परिवारों की पूरी सहमति मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि बुधवार को राजस्थान के रणथम्भौर में एक औपचारिक और भव्य सगाई समारोह होगा, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान ही शामिल होंगे। इस समारोह को लेकर आयोजन की तैयारी जोरों पर है। सूत्रों के अनुसार, रैहान वाड्रा और अवीवा बेग की शादी आने वाले कुछ महीनों में हो सकती है।

रैहान और अवीवा का लंबे समय से था नाता

रैहान वाड्रा और अवीवा बेग का संबंध लंबे समय से दोस्ती पर आधारित था। यह सगाई दोनों परिवारों की सहमति से हुई है, और राजस्थान के रणथंभौर में भव्य समारोह की योजना बनाई गई है। सगाई की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रैहान और अवीवा की शादी आगामी कुछ महीनों में हो सकती है।

कौन हैं अवीवा बेग?

अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका परिवार वाड्रा परिवार के काफी करीब माना जाता है। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से पूरी की और उसके बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की।

अवीवा केवल एक नामी परिवार से जुड़ने के कारण चर्चा में नहीं हैं, बल्कि उनकी अपनी एक अलग रचनात्मक पहचान है। वे एक पेशेवर फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं, जिनकी कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहा गया है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी