मृतक बहनें। इमेज-सोशल मीडिया 
राजस्थान

आनी थी बारात, उठीं अर्थियां...जोधपुर में शादी से पहले 2 बहनों की संदिग्ध मौत, मामा के आरोपों से मचा हड़कंप

Jodhpur News : राजस्थान के जोधपुर में दो सगी बहनों शोभा और विमला की शादी की तैयारियां धूमधाम से चल रही थीं। मगर, बारात आने से ठीक एक दिन पहले दोनों बहनों की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

रंजन कुमार

Jodhpur Sisters Suicide Case : जोधपुर के सूरसागर इलाके से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है। इसने पूरे राजस्थान को स्तब्ध कर दिया है। एक घर में दो सगी बहनों की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां शादी से महज कुछ घंटे पहले दो अर्थियां उठीं। पेशे से शिक्षिका शोभा और विमला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना शुक्रवार रात की है। घर में 'घी पिलाने' की रस्म पूरी हो चुकी थी और अगले दिन शनिवार को बारात आने वाली थी। इसी बीच देर रात दोनों बहनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक तौर पर मामला कीटनाशक पीकर आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी।

मामा के आरोपों ने पलटी कहानी

मामले में नया मोड़ तब आया जब लड़कियों के मामा ने पुलिस को सूचना दी। उनका आरोप है कि यदि पुलिस पांच मिनट भी देर से पहुंचती तो परिजन बिना किसी को बताए शवों का अंतिम संस्कार कर देते। मामा ने यह भी खुलासा किया कि दोनों बहनों की सगाई पहले भीनमाल में हुई थी, जिसे चाचा ने तुड़वाकर जबरन दूसरी जगह तय कर दी थी। इन आरोपों के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लिया और अंतिम संस्कार रुकवाया।

दुखद अंत और सामाजिक विडंबना

इस त्रासदी का सबसे कड़वा पहलू यह रहा कि जहां एक ओर शनिवार को इन बहनों की डोली उठनी थी। वहीं, दूसरी ओर सामाजिक दबाव के चलते दोनों दूल्हों की शादी आनन-फानन में अन्य लड़कियों से करा दी गई। एक दूल्हा बीकानेर से तो दूसरा बालेसर से नई दुल्हन लेकर घर लौटा, जबकि उसी समय दोनों बहनों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था।

मोबाइल में कैद है राज

सूरसागर पुलिस ने दोनों बहनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। पुलिस अब उनकी चैट हिस्ट्री, कॉल रिकॉर्ड्स और सोशल मीडिया गतिविधियों की बारीकी से जांच कर रही है। क्या वे इस नई शादी से खुश नहीं थीं? क्या उन पर कोई पारिवारिक दबाव था? इन सभी सवालों के जवाब अब डिजिटल सबूतों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तलाशने की कोशिश की जा रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर

ओमानी को-पायलट हम्मामी को लेकर बड़ा खुलासा! मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ाव, चरमपंथ और आतंकवाद से था प्रभावित