संदीप पाठक पर केस दर्ज (फोटो सौजन्य-IANS) 
पंजाब

AAP छोड़ते ही राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की बढ़ी मुश्किलें, 2 FIR हुई दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी!

Sandeep Pathak: आम आदमी पार्टी को छोड़ने के बाद अब राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ गई है। संदीप पाठक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। राजिंदर गुप्ता पर भी हुई कार्रवाई।

प्रिया जैस

Sandeep Pathak 2 Cases Registered: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद सभी 7 सासंदों की मुश्किलें बढ़ गई है। पंजाब सरकार लगातार 7 सांसदों पर एक्शन ले रही है। अब राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर निशाना साधा है।

सूत्रों के अनुसार, पंजाब पुलिस ने राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो FIR दर्ज की हैं, जो हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। इन शिकायतों में गैर-जमानति धाराएं लगाई गई है। सूत्रों के अनुसार, यह शिकायतें दो जिलों में महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार के मामलों में दर्ज किया गया है। इन मामलों के चलते पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है।

संदीप पाठक के घर पहुंची पुलिस

बता दें, कि कुछ दिल्ली पुलिस की टीम राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के आवास पर पहुंची थी। हालांकि, वे पहले ही घर से निकल चुके थे। आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद से ही कार्रवाई तेज हो गई है।

राजिंदर गुप्ता की फैकट्री पर छापेमारी

इससे पहले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता के ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने छापा मारा था। इस छापेमारी के दौरान प्लांट और आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई थी। बताया गया कि यह पूरी कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के हुई थी। अब इन सभी मामलों को राजनीतिक मोड़ दिया जा रहा है।

7 सांसदों मे छोड़ी थी आम आदमी पार्टी

संदीप पाठक ने राघव चड्ढा और अशोक मित्तल के साथ भाजपा का हाथ थामा था। उनके अलावा, क्रिकेटर हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी ने भी आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा को ज्वाइन किया था।

स्वाति मालीवाल को छोड़कर बाकी सभी 6 सांसदों का पंजाब से गहरा नाता रहा है। सभी राज्यसभा में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की सीटों की संख्या भी 10 से घटकर 3 रह गई है।

आम आदमी पार्टी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को 'गद्दार' कहा था। उन्होंने कहा कि इन सांसदों ने जनता के जनादेश का अपमान किया है, जनता से धोखा किया है। आप ने कहा था कि ये किसी भी तरह की दया के पात्र नहीं हैं, क्योंकि वे पंजाब और पंजाबियों के गद्दार हैं। इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मई को राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट