बाढ़ का जायजा लेते पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री (फोटो- सोशल मीडिया) 
पंजाब

आपदा में ऐशो-आराम की बातें! बाढ़ देखने गए मंत्रियों को याद आया स्वीडन-गोवा; VIDEO ने मचाया हंगामा

Punjab Floods पंजाब में इस समय बाढ़ से भीषण तबाही मचा रखी है। इसी बीच आप सरकार के तीन मंत्रियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह आपदा क्षेत्र के दौरे पर ऐशो आराम की यादें ताजा की।

सौरभ शर्मा

Punjab Floods AAP Govt Ministers Viral Video: पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है, जहां खेत बर्बाद हो गए हैं और हजारों परिवार सड़कों पर आ गए हैं। इस आपदा के बीच राज्य के तीन मंत्रियों का एक वीडियो सामने आया है, जिसने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करते समय नाव पर बैठकर स्वीडन और गोवा की अपनी लक्जरी क्रूज यात्राओं की चर्चा करते हुए सुने जा सकते हैं। इस असंवेदनशील बातचीत ने विपक्ष को भगवंत मान सरकार पर हमला करने का बड़ा मौका दे दिया है।

यह वीडियो क्लिप तरनतारन जिले की है, जहां कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह, बरिंदर कुमार गोयल और लालजीत सिंह भुल्लर बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में मंत्री हरभजन सिंह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, "मैं स्वीडन में एक क्रूज पर गया था। जहाज पर ही होटल वगैरह सब कुछ था।" इस पर जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल जवाब देते हैं कि गोवा में भी ऐसा ही होता है। यह बातचीत उस समय हो रही थी जब उनके चारों ओर बाढ़ का पानी फैला हुआ था।

आपदा में ऐशो-आराम की यादें!

भाजपा नेता तरुण चुघ ने इस वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर सबसे तीखा हमला बोला है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'पंजाब डूब चुका है, खेत बर्बाद, घर तबाह, परिवार सड़कों पर हैं। लेकिन इन हालातों में भी मंत्री जी नाव पर बैठकर बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने की बजाय स्वीडन-गोवा की क्रूज की बातें कर रहे हैं।' चुघ ने सवाल उठाया कि क्या जनता ने सरकार को इसलिए चुना था कि वे संकट की घड़ी में अपने ऐशो-आराम के किस्से सुनाएं? उन्होंने इन मंत्रियों को पंजाब की बर्बादी का सबसे बड़ा गुनहगार बताया।

कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा

विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "पंजाब में बाढ़ प्रभावित परिवार पीने के पानी के एक गिलास के लिए तरस रहे हैं, लेकिन 'आप' के मंत्रियों को स्वीडन और गोवा में लक्जरी क्रूज की अपनी 'सुनहरी यादों' को ताजा करने का समय मिल गया।" पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 7,600 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। ऐसे समय में मंत्रियों की यह बातचीत उनकी प्राथमिकता और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है, मंत्रियों की वायरल इस बातचीत को लेकर भगवंत मान सरकार हर तरफ से घिर गई है।

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात