भगवंत मान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
पंजाब

पंजाब ब्लास्ट मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा आरोप; कहा- ये धमाके BJP के इलेक्शन की तैयारी

Punjab Double Blast Update: मुख्यमंत्री मान ने बताया कि यहां के लोग समझदार है। ये छोटे-मोटे धमाकों से नहीं डरते। पंजाब पहले भी इससे बुरे दौर देख चुका है। पंजाब के लोग भाईचारा बनाकर रखते हैं।

अमन मौर्या

Bhagwant Mann vs BJP On Punjab Double Blast: पंजाब में हुए डबल ब्लास्ट से राज्य दहल उठा। धमाके के बाद राज्य की सियासत गरमा गई। इस धमाके पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। श्री आनंदपुर साहिब में शुकराना यात्रा शुरू करने के दौरान मीडिया से बातचीत में बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ये धमाके भाजपा के इलेक्शन की तैयारी है। चुनाव से पहले बीजेपी हिंसा फैलाकर और डराकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करती है। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी जहां जाती है वहां लड़ाई कराती है। बीजेपी का काम दंगा कराके लोगों को बांटना है। पंजाब शांति वाला राज्य है।

'छोटे-मोटे धमाकों से डरते नहीं'

मुख्यमंत्री मान ने बताया कि यहां के लोग समझदार है। ये छोटे-मोटे धमाकों से नहीं डरते। पंजाब पहले भी इससे बुरे दौर देख चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने हमेशा शांति-भाईचारा बनाकर रखा है। यह शांतिप्रिय प्रदेश है। उनकी नफरत की राजनीति यहां सफल नहीं होगी। मुख्यमंत्री मान ने मीडिया से कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद खुद बीजेपी नेताओं ने कहा था कि अब पंजाब की बारी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का यही तरीका है। जहां चुनाव आता है, वहां लोगों को आपस में लड़ाया जाता है और डर का माहौल बनाकर वोट हासिल किया जाता है।

मुख्यमंत्री नशे में रहने के आदी

पंजाब में हुए धमाके के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं इन धमाकों की कड़ी निंदा करता हूं, लेकिन सच्चाई यह है कि यह पंजाब सरकार के लिए एक वेक-अप कॉल है। मुख्यमंत्री मान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान हर समय नशे में रहने के आदी हो गए हैं।

पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के मुख्यमंत्री, जिसकी 550 किलोमीटर लंबी सीमा पाकिस्तान से लगती है, जहां पाकिस्तान बार-बार अशांति फैलाने और शांति भंग करने की कोशिश करता रहता है, अगर राज्य का मुख्यमंत्री हर समय नशे में रहेगा तो कानून-व्यवस्था को कैसे संभालेगा?

खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी

आगे उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात ऐसे हैं कि जालंधर में धमाका हुआ और पुलिस अधिकारी कहते हैं कि स्कूटरी की बैट्री में ब्लास्ट हुआ, जबकि 'खालिस्तान लिबरेशन आर्मी' ने इस धमाके की जिम्मेदारी भी ले ली है। ब्लास्ट इतना बड़ा था कि कई किलोमीटर तक उनकी आवाज सुनाई दी। यह पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस की विफलता है कि बीएसएफ चौक के पास धमाका हुआ है। इस जगह को जालंधर का दिल कहा जाता है।

राज्य में हुए बम धामाके के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील राज्य है। पंजाब में पहले भी कई तरह से धमाके हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार को सबसे पहले केंद्र के साथ मिलकर राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर काम करना चाहिए।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना