नवजोत कौर (Image- Social Media) 
पंजाब

पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए...राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

Punjab Politics: नवजोत कौर ने राहुल गांधी को जमीनी हकीकत से दूर बताया और कहा कि शायद उन्हें यह पद उपहार में मिला है, उन्होंने निचले स्तर से संघर्ष नहीं किया।

अर्पित शुक्ला

Navjot Kaur on Rahul Gandhi: पूर्व कांग्रेसी नेता और पंजाब की पूर्व विधायक नवजोत कौर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। कोयंबटूर में दिए गए अपने बयान में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अच्छी और समझदारी भरी बातें करते हैं, लेकिन उनके शब्दों और कामों में बड़ा अंतर दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले आठ महीनों से वह राहुल गांधी से समय मांग रही हैं ताकि पंजाब में पार्टी की वास्तविक स्थिति से उन्हें अवगत करा सकें, जहां प्रदेश नेतृत्व और नियुक्त पदाधिकारी राज्य के साथ अन्याय कर रहे हैं और संगठन को कमजोर कर रहे हैं।

नवजोत कौर ने दावा किया कि चुनावी टिकट पहले ही बेचे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी को जमीनी स्तर पर क्या हो रहा है इसकी जानकारी नहीं है, तो उन्हें उस पद पर बने रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए। उनके अनुसार, राहुल गांधी भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते जरूर हैं, लेकिन उनके आसपास ऐसे लोग हैं जो भ्रष्ट हैं और ईमानदार कार्यकर्ताओं को मिलने का समय तक नहीं दिया जाता।

राहुल गांधी ने की वादाखिलाफी

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने और उनके परिवार ने पंजाब के लिए बहुत कुछ त्याग किया। उनका आरोप है कि राहुल गांधी ने उन्हें उप-मुख्यमंत्री पद और सात विभागों के साथ सांसद बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बदले में केवल स्थानीय निकाय और पर्यटन विभाग ही दिए गए, वह भी मुख्यमंत्री की शर्तों के तहत। उन्होंने कांग्रेस में भ्रष्ट तत्वों को संरक्षण मिलने और ईमानदार नेताओं की अनदेखी होने का आरोप भी लगाया। यह बयान पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह और असंतोष को उजागर करता है।

मोदी की तारीफ, राहुल पर गुस्सा

राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए नवजोत कौर ने कहा कि वह जमीनी हकीकत से कटे हुए लगते हैं और संभवतः उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी विरासत में मिली है, न कि संघर्ष के जरिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता के लिए ग्राउंड स्तर की सच्चाई समझना बेहद जरूरी है और कल्पनाओं में नहीं जीना चाहिए। उन्होंने अपने परिवार को ईमानदार बताते हुए कहा कि उन्होंने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद जनता का विश्वास बनाए रखा।

अपने बयान में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की। उनका कहना था कि मोदी पर व्यक्तिगत भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। राहुल गांधी से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के खिलाफ ठोस आरोप नहीं मिलेंगे, जबकि कांग्रेस के कई नेता भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं। उनका यह बयान पंजाब में कांग्रेस की स्थिति और पार्टी नेतृत्व को लेकर चल रही बहस को और तेज करता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला