रवनीत सिंह बिट्टू और भगवंत मान सौजन्य-IANS
पंजाब

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

Ludhiana Jagraon Bridge: लुधियाना के जगराओं पुल के नीचे युवाओं के कथित तौर पर ड्रग्स लेते वीडियो को रवनीत बिट्टू ने शेयर किया। उन्होंने भगवंत मान सरकार पर गंभीर सवाल उठाए।

प्रिया जैस

Ravneet Singh Bittu Shared Video: पंजाब के पूर्व मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्य के युवाओं की बिगड़ते हालात पर गहरी चिंता व्यक्त की है। पूर्व मंत्री ने पंजाब में खुलेआम बिक रही ड्रग्स को लेकर भगवंत मान की सरकार पर सीधा निशाना साधा है।

एक ओर तो सरकार ड्रग्स के खिलाफ कड़े एक्शन लेने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर युवाओं तक खुलेआम बड़ी ही आसानी से ड्रग्स पहुंचाई जा रही है। इस घटना का एक वीडियो भी रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

रवनीत सिंह बिट्टू ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक पुल के नीचे खुलेआम युवा छात्र ड्रग्स के डोसेज इंजेक्शन के जरिए ले रहे है। ड्रग्स लेने वालों को पकड़े जाने का खौफ तक नहीं है।

रवनीत सिंह बिट्टू ने उजागर किया मामला

इस पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर बताया कि लुधियाना के जगराओं पुल के नीचे खुलेआम ड्रग्स के इस्तेमाल का एक वीडियो भगवंत मान सरकार की कमियों को उजागर करता है।

लुधियाना के जगराओं पुल के नीचे युवाओं द्वारा खुलेआम इंजेक्शन लेने का एक वीडियो सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है। शहर के बीचों-बीच चल रहा यह खतरनाक धंधा जमीनी हकीकत को साफ तौर पर दिखाता है। 'नशा-मुक्त' के सरकार के बड़े-बड़े दावे जमीनी स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।

सरकार को नाटक बंद करना चाहिए

रवनीत सिंह बिट्टू ने लिखा, 'बदलाव' और 'नशे के खिलाफ युद्ध' के विज्ञापनों तक सीमित भगवंत मान सरकार युवाओं को बचाने में पूरी तरह विफल रही है। सरकार को अब नाटक बंद करना चाहिए और पंजाब के बर्बाद हो रहे युवाओं की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। लुधियाना के जगराओं पुल के नीचे खुलेआम ड्रग्स के इस्तेमाल का वीडियो जमीनी हकीकत को उजागर करता है।

लुधियाना के जगराओं पुल के नीचे युवाओं को खुलेआम ड्रग्स का इंजेक्शन लगाते हुए दिखाने वाला एक वीडियो सुरक्षा और कानून-व्यवस्था में गंभीर खामियों को उजागर करता है।

कानून- व्यवस्था पर उठे सवाल

पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के सरकार के बड़े-बड़े दावे जमीनी स्तर पर कही नहीं दिखाई दे रहे है। भगवंत मान सरकार के बहु-प्रचारित "बदलाव" और "नशे के खिलाफ युद्ध" अभियान विज्ञापन सिर्फ दीवारों तक ही सीमित है। लेकिन इसकी रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं लिए जा रहे है।

यहां तक की ड्रग्स बेचने वाले और लेने वाले दोनों में पुलिस या कानून का कोई भय तक नहीं है। पूर्व मंत्री ने भगवंत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार को अब नाटकबाजी बंद करनी चाहिए और जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पंजाब के भविष्य की बर्बादी के लिए जवाब देना चाहिए।

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO

Weather Alert 23 August: छत्तीसगढ़-ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा