भगवंत मान सरकार को हाईकोर्ट से 48 घंटे में दूसरा झटका, पेपर लीक विवाद के बीच PSRLM भर्ती पर लगाई रोक

Punjab High Court Recruitment Stay: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भगवंत मान सरकार को बड़ा झटका देते हुए PSRLM के तहत 85 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।
Punjab High Court Recruitment Stay
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने PSRLM भर्ती पर रोक लगाई(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Bhagwant Mann Govt Job Scam: पंजाब में भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर भगवंत मान सरकार की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पेपर लीक और भर्ती में अनियमितताओं के आरोपों से घिरी पंजाब सरकार को आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक और बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने पंजाब स्टेट रूरल लाइवलीहुड्स मिशन (PSRLM) के तहत होने वाली 85 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दिया है। भगवंत मान सरकार को हाई कोर्ट की ओर से दो दिन में यह दूसरा बड़ा झटका लगा है।

पंजाब हाई कोर्ट ने आज 41 ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और 44 क्लस्टर कोऑर्डिनेटर पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया पर अगली सुनवाई तक रोक लगाने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 2 सितंबर को होगी। कोर्ट ने इससे पहले पंजाब में फार्मासिस्ट ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया को भी स्थगित करना का आदेश दिया था। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले कोर्ट के इस तरह दूसरी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगने के कारण सरकार की चयन प्रक्रिया अब सवालों के घेर में आ गई है। 

कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर क्यों लगाई रोक?

जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत इसी साल जनवरी में शुरू हुई था और फरवरी में इसके नतीजे घोषित किए गए थे। इस परीक्षा में 70 नंबर का पेपर था, जबकि 10 नंबर इंटरव्यू, 10 नंबर क्वॉलिफिकेशन और 10 नंबर एक्सपीरियंस के लिए रखे गये थे। हालांकि नतीजे आने के बाद से ही यह परीक्षा विवादों से घिर गई थी। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने इस मामले में सारा रिकॉर्ड तलब किया था। कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए वकीलों और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की एक समिति बनाई थी, जिसने पूरी भर्ती परीक्षा की जांच की। समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट में नंबर देने में अनियमितताएं की बात कही। जिसके आधार पर कोर्ट ने अब भर्ती प्रकिया को अगली सुनवाई तक के लिए स्थगित कर दिया है। 

पहले फार्मासिस्ट भर्ती पर लगाई थी रोक

पंजाब हाई कोर्ट ने इससे पहले पंजाब में फार्मासिस्ट ऑफिसर्स भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाई थी। कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर केशव कंबोज और अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फार्मासिस्ट ऑफिसर्स भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा लगा दी है।

मान सरकार पर हमलावर हुआ विपक्ष 

इस मामले को लेकर अब भाजपा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा गया कि 'आप' का सबसे बड़ा झूठ आज अदालत की मुहर के साथ बेनकाब हो गया। लंबे समय तक आम आदमी पार्टी दावा करती रही कि पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, लेकिन आज हाई कोर्ट ने फार्मेसी परीक्षा घोटाले को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए इस दावे की पोल खोल दी है।

Punjab High Court Recruitment Stay
पंजाब में अपराध और नशे का राज... PM मोदी ने भगवंत मान सरकार पर बोला हमला, जालंधर में गिनाईं विकास योजनाएं

भाजपा ने आगे लिखा कि भगवंत मान सरकार की 'पारदर्शी भर्ती' की कहानी अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। एक तरफ छात्रों का भविष्य दांव पर लगाया गया तो दूसरी तरफ 'आप' नेता झूठे दावे करते रहे। अब बहुत हो चुका। अब न इनकार चलेगा, न नाटक। पंजाब के युवाओं को झूठ नहीं, न्याय चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com