चेतन सिंह जौरामाजरा, हरमीत पठानमाजरा सौजन्य-एक्स
पंजाब

पंजाब में AAP को झटका! हरमीत पठानमाजरा और चेतन जौरामाजरा ने छोड़ी पार्टी, दोनों का टिकट कटना था तय

AAP MLAs Resigns: पंजाब में AAP के दो विधायकों हरमीत पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा के पार्टी से इस्तीफे की खबर है। दोनों के विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी ने पहले ही नए इंचार्ज नियुक्त किए थे।

प्रिया जैस

Highlights:

  • पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा।

  • समाना से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

  • सनौर के विधायक हरमीत पठानमाजरा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

  • शनिवार को ही AAP ने पंजाब चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।

Harmeet Pathanmajra-Chetan Singh Jouramajr Resigns: इधर आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपने पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। उधर, दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। पंजाब में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है।

समाना और सनौर के 2 विधायकों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सामना से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके फैसले से राज्य की सियासत में हलचल बढ़ी।

सूची में नहीं था नाम

सनौर के विधायक और CM भगवंत मान के रिश्तेदार हरमीत पठानमाजरा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बीते दिन शनिवार को जारी की गई 40 उम्मीदवारों की पहली सूची में इन दोनों विधायकों के नाम शामिल नहीं थे।

दोनों का टिकट कटना तय था

साथ ही, यह भी तय था कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं मिलने वाला था। आम आदमी पार्टी ने पहले ही राजोंध सिंह हंडाया को सनौर का, और सुरजीत सिंह रखरा को समाना का इंचार्ज नियुक्त कर दिया है।

इन दो विधायकों इस्तीफे की खबर से सियासी हलचल तेज हो गई है। टिकट न मिलने के कारण अब पूरी संभावना है कि विपक्षी पार्टी में शामिल होने की योजना बना सकते है।

हरमीत सिंह पठानमाजरा पर कई केस

आपको जानकारी दें, कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर कई मामलों में फंस चुके है। मई, 2026 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को जमानत दी थी।

उनके खिलाफ पटियाला में IPC की कई धाराओं जिनमें 376 और 420 भी शामिल हैं, उसके तहत मामला दर्ज किया गया था। उनके वकील ने बताया कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली थी। इससे पहले उन्हें अवैध खनन के एक अलग मामले में भी जमानत मिल चुकी थी, जो उनके लिए एक बड़ी कानूनी राहत है।

आम आदमी पार्टी की बैठक में फैसला

आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 40 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी की एक बैठक में ये फैसला लिया गया था। बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और राज्य प्रभारी मनीष सिसोदिया मौजूद थे, जहाँ उन्होंने चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की।

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के बाद Gen Z Baba को मिल रहा लोगों का प्यार; जानिए कौन हैं शाश्वत आचार्य

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध में चीन से हो रहीं फंडिंग! CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम के 7 मछुआरों को गिरफ्तार किया, मछुआरा संघ ने केंद्र सरकार से दखल की मांग की

कांग्रेस और उनके बगलगच्चों की लड़ाई भाजपा से नहीं संविधान से है... लोकतंत्र बचाओ रैली में बोले CM फडणवीस