भगवंत मान (फोटो सौजन्य-IANS) 
पंजाब

शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान! शिरोमणि अकाली दल ने की डोप टेस्ट की मांग, शेयर किया VIDEO

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर विधानसभा में पहुंचने का आरोप लगाया गया है। शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है।

प्रिया जैस

Bhagwant Mann at Assembly Intoxicated: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। शिरोमणी अकाली दल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया है और दावा किया है मुख्यमंत्री भगवंत मान 'मजदूर दिवस' के अवसर पर विधानसभा सत्र में नशे की स्थिति में उपस्थित हुए थे।

शिरोमणि अकाली दल ने ट्वीट कर भगवंत मान पर बड़ा आरोप लगाया। शिरोमणि अकाली दल ने ट्वीट कर कहा, यह बड़े शर्म की बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 'मज़दूर दिवस' के अवसर पर विधानसभा के पवित्र सदन में शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे! आप खुद देख सकते हैं कि मुख्यमंत्री विधानसभा में कैसा बर्ताव कर रहे हैं!

शिरोमणि अकाली दल ने शेयर किया वीडियो

पार्टी ने आगे लिखा, शिरोमणि अकाली दल मुख्यमंत्री के इस आचरण की कड़ी निंदा करता है, और उन्हें इस दिन शराब पीकर नहीं आना चाहिए था! शिरोमणि अकाली दल मांग करता है कि मुख्यमंत्री आज पूरे पंजाब के सामने अपना डोप टेस्ट करवाएं, ताकि पंजाब की जनता भी सच्चाई जान सके!

विधानसभा के नियमों और विशेषाधिकारों का उल्लंघन

इस मुद्दे पर विपक्ष के अन्य नेताओं ने भी सवाय उठाया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि आप के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा ने भी भगवंत मान पर शराब पीकर सदन में बैठने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है, तो यह विधानसभा के नियमों और विशेषाधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्पीकर को संज्ञान लेंगे और डोप टेस्ट का आदेश देंगे।

भगवंत मान का अहंकार बोल रहा - BJP

चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, कि यहां अहंकार बोल रहा है। अपने ही मंत्रियों को गालियां देना, मुख्य सचिव को गालियां देना। यह सब अब साफ़ होता जा रहा है। भगवंत मान के मंत्रिमंडल की जो पूरी तस्वीर सामने आ रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। आज, जो भी लोग विधानसभा जा रहे हैं, वे अपना अल्कोहल टेस्ट करवाएं। नार्को टेस्ट भी बाद में हो सकता है।

आपको जानकारी दें, कि इस मामले पर अभी तक मुख्यमंत्री भगवंत मान या उनकी पार्टी की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत