आप विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा सौजन्य-एक्स @Kvijaypratap
पंजाब

पंजाब में AAP को एक और झटका, विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

Resignation of Kunwar Vijay Pratap Singh: अमृतसर नॉर्थ से AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने नशे, वसूली, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए।

प्रिया जैस

Highlights:

  • AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

  • कुंवर विजय प्रताप सिंह अमृतसर नॉर्थ से विधायक है।

  • उन्होंने पंजाब में नशे, जबरन वसूली, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए है।

AAP MLA from Amritsar North Resigned: पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है। अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पंजाब में नशे, जबरन वसूली, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए है।

आप (AAP) विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट किया, "हमें गलियों की राजनीति और फीता काटने जैसे कामों से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा, और नशीले पदार्थों, जबरन वसूली, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार की जकड़ में फंसे पंजाब को फिर से एक प्रगतिशील और सबका चहेता राज्य बनाना होगा।"

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने दिया संदेश

विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अमृतसर की जनता के लिए एक संदेश भी लिखा। इसमें लिखा कि मैंने पंजाब विधानसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आपने मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए मैं अपनी आखिरी सांस तक आपका ऋणी रहूंगा।

उन्होंने लिखा कि हमें छोटी-मोटी राजनीति और केवल उद्घाटन तक सीमित रहने की सोच से ऊपर उठना होगा। हमें पंजाब को जो आज नशा, जबरन वसूली, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के जाल में फंसा हुआ है उसे फिर से एक प्रगतिशील और खुशहाल राज्य बनाना होगा।

मैंने अपने 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरे किए

एक विधायक के तौर पर मैंने अपने 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरे किए हैं। यानी वे सभी काम जो एक विधायक को करने चाहिए। इसके अलावा, पार्षद, मेयर और सांसद के कार्यक्षेत्र अलग होते हैं। मैंने अपने द्वारा किए गए कार्यों का क्षेत्र-वार विवरण भी दिया है, जो समाचार पत्रों और मेरे फेसबुक पेज पर उपलब्ध है।

अपनी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने लिखा, मैंने राजनीति में 'माई-बाप' संस्कृति को खत्म किया और जनता को अपनी प्रेरणा मानकर काम किया। पंजाब विधानसभा में, मैंने हमेशा अमृतसर के लोगों की आवाज़ उठाई। मैंने पानी और सीवेज की समस्याओं से लेकर सर्किट हाउस, कंपनी बाग, गंदे नालों, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, स्वरूप रानी कॉलेज और बरगारी बेअदबी मामले जैसे मुद्दों को पूरी बेबाकी से उठाया।

विधायक ने साफ किया लक्ष्य

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपना लक्ष्य जनता के सामने साझा किया और लिखा यह पहली बार था जब पंजाब विधानसभा में किसी ने विशेष इलाकों और मोहल्लों का नाम लेकर वहां की समस्याओं को उठाया हो। आपके साथ मिलकर एक भविष्य की रणनीति बनाते हुए, मेरा लक्ष्य एक साफ-सुथरी राजनीति और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करना होगा। मेरा एकमात्र उद्देश्य है "पंजाब सबसे पहले"। इसके अलावा, मेरा कोई निजी स्वार्थ नहीं है।

आपको जानकारी दें, कि ये पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित होने के बाद यह तीसरा इस्तीफा है। आम आदमी पार्टी से लगातार हो रहे इस्तीफे पार्टी को गंभीर समस्या में डाल सकती है।

समाना और सनौर विधायकों ने भी दिया इस्तीफा

इससे पहले 1 नवंबर को समाना और सनौर के 2 विधायकों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सामना से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा और सनौर के विधायक और CM भगवंत मान के रिश्तेदार हरमीत पठानमाजरा ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया। माना जा रहा है कि सोमवार को यह दोनों ही नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। ऐसे में विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह का भी झुकाव इसी ओर दिख रहा है।

उमर अब्दुल्ला की सरकार पर संकट? NC के 25 विधायक नाराज, 14 दिन का दिया अल्टीमेटम

Cyclone Explained: चक्रवात कैसे बनता है और बंगाल की खाड़ी में ज्यादा तूफान क्यों आते हैं?

11,200 मेगावाट की सियांग परियोजना पर बढ़ा विवाद, गिरफ्तारियों के खिलाफ अरुणाचल में आज बंद का ऐलान

जस्टिस भुइंया के बयान ने छेड़ी सामाजिक बहस, समाज में तानाशाही पनपने का खतरा क्यों बताया?

India Renewable Energy Summit: PM मोदी करेंगे रिन्यूएबल एनर्जी समिट का शुभारंभ, 130 से अधिक देश होंगे शामिल