पप्पू यादव (सौजन्य-IANS) 
राजनीति

पप्पू यादव को जान से मारने की ऑफिशियल धमकी, आरोपी ने छोड़ा पता-आधार और नंबर, परिवार को भी उड़ाने की कही बात

Pappu Yadav Death Threat: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और उनके परिवार को उनकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस और साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रिया जैस

Purnia MP Pappu Yadav Death Threat: बिहार में पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और उनके परिवार की जान को खतरा होने की बात सामने आ रही है। पप्पू यादव और उनके परिवार को एक ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी भरे संदेश से पूरे पूर्णिया में हड़कंप मच गया है।

इस मामले में पप्पू यादव ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सांसद कार्यालय की ओर से नई दिल्ली के डीसीपी को भेजे गए पत्र के अनुसार, 28 जुलाई को 'पप्पूयादवडॉटओआरजी' वेबसाइट के शिकायत पोर्टल पर दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गईं। शिकायत में सांसद को गोली मारकर हत्या करने और उनके पूरे परिवार को बम से उड़ा देने की खुली धमकी दी गई है।

आरोपी ने बताया पता-ठीकाना

पत्र में कहा गया है कि धमकी भेजने वाले ने अपना नाम मुकेश मिश्रा बताया है। शिकायत में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार संख्या है। साथ ही पता मधुबनी, बिहार दर्ज किया गया है।

https://twitter.com/ians_india/status/2082507138509971732

सांसद ने डीसीपी को लिखा पत्र

पूर्णिया सांसद के कार्यालय ने पत्र में लिखा कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए इसे सीधे डीसीपी स्तर पर संबोधित किया जा रहा है, ताकि त्वरित जांच और कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। पत्र में अनुरोध किया गया है कि उपरोक्त तथ्यों के आधार पर संबंधित थाने में तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए और जांच की प्रगति से कार्यालय को अवगत कराया जाए।

साथ ही सांसद और उनके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निवारक और सुरक्षात्मक कदम उठाने का भी आग्रह किया गया है। पत्र में कहा गया है कि एक जनप्रतिनिधि और उनके परिजनों को इस तरह की सार्वजनिक धमकी मिलना बेहद चिंताजनक है और इससे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

आईपी एड्रेस ट्रेस करने में जुटी साइबर पुलिस

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बीते कुछ समय से बिहार और राष्ट्रीय मुद्दों पर मुखर हैं। उनके बयानों और सामाजिक कार्यों के कारण वे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पुलिस साइबर सेल की मदद से आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल, वेबसाइट के सर्वर लॉग, शिकायत पोर्टल पर दर्ज विवरण और दिए गए मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?