JDU MLA Anant Singh 5 Second Speech Video: बिहार के मोकामा विधानसभा सीट से विधायक और जदयू नेता अनंत सिंह अपने बयान को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। सोशल मीडिया पर फिर एक उनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान जब उन्हें लोगों को संबोधित करने के लिए मंच पर बुलाया गया तो उन्होंने सिर्फ 5 सेकेंड के अंदर ही अपना भाषण खत्म कर दिया। जिसके बाद से इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि अनंत सिंह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के बेहद करीबी बताए जाए। लोग उन्हें छोटे सरकार के नाम से भी जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत सिंह एक उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वहां मंच संचालन कर रहे शख्स ने मोकामा विधायक को संबोधन के लिए आमंत्रित किया। मंच पर पहुंचने के बाद अनंत सिंह ने अपने स्टाईल में दोनों हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया।
इसके बाद उन्होंने अपनी भाषा में कहा, 'सभी आदमी को प्रणाम करो हइयो'। हिंदी में इस मतलब यह हुआ कि सभी को प्रणाम करता हूं। इतना बोलने के बाद ही अनंत सिंह ने अपनी भाषण को समाप्त कर दिया और हल्की मुस्कान के साथ अपनी कुर्सी की ओर चल पड़े। छोटे सरकार का यह अंदाज देख मंच पर मौजूद नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी ठहाके लगाकर हंसने लगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटे सरकार किस तरह सिर्फ 5 सेकेंड के अंदर ही अपना संबोधन खत्म कर देते हैं। इसके बाद वह वापस अपने सीट की ओर चले जाते हैं। यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स अनंत सिंह के इस अनोखे अंदाज की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
इसके साथ ही इस वीडियो को उनके समर्थकों द्वारा खूब शेयर किया जा रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि स्पष्ट और छोटे संवाद के जरिए भी लोगों की दिल में जगह बनाई जा सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रह हैं।
यह भी पढ़ें: 200% गारंटी है, हम बांकीपुर जीतेंगे! प्रशांत किशोर ने भरी हुंकार, वोटिंग से पहले जन सुराज के 16 नेता गिरफ्तार
वीडियो शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा कि आज तक की राजनीति में सबसे बड़ा संबोधन। जनता के दिल में राज करने के लिए इसी सादगी और अपनेपन की जरूरत होती है। छोटे सरकार अनंत सिंह का यही ठेठ अंदाज उन्हें दूसरों से अलग और जनता का चहेता बनाता है। छोटे सरकार के इस एक वाक्य के सामने बड़े-बड़े मंचों से बड़े-बड़े भाषण फेल हैं।