महिलाओं के लिए योगासन (सौ.सोशल मीडिया) 
फोटो

महिलाएं अपने रूटीन में शामिल कर लीजिए ये योगासन, लंबे समय तक रहेंगी परफेक्ट फिट

अगर आप चाहती हैं कि आपका शरीर हमेशा स्वस्थ, सक्रिय और फिट बना रहे, तो अपने डेली रूटीन में कुछ खास योगासनों को जरूर शामिल करें। योग न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

दीपिका पाल
Yoga Asanas: उम्र के बढ़ने के साथ महिलाओं में अक्सर कई बदलाव नजर आते हैं जिसकी वजह से कोई ना कोई बीमारी घेर लेती है। महिलाओं का बिजी लाइफ में खुद का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है इसके लिए खानपान और हेल्दी व्यायाम करना जरूरी होता है। इसमें ही हम कुछ खास योगासन के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं हेल्दी रूप से फिट करने का काम करती है।
भुजंगासन- पहले योगासन की बात करें तो, यह पेट की मांसपेशियां और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने का काम करता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेटें और हथेलियों को कंधों के नीचे रखें. धीरे-धीरे ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं और सांस लें और कुछ सेकंड के लिए रुकें। इस एक्सरसाइज से पाचन क्रिया के अलावा शरीर फिट रहता है।
बालासन- इस योगासन की बात करें तो, तनाव और चिंता को दूर करने के साथ यह योगासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने का काम करता है। इसे करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठें और एड़ी को कूल्हों के नीचे रखें. फिर माथे को जमीन पर टिकाएं और धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इसे आप नियमित करें भले ही थकान हो लेकिन एनर्जी बूस्टिंग के लिए ये बेस्ट योगासन है।
पश्चिमोत्तानासन- इस योगासन को करने से पीठ और कूल्हों की मांसपेशियां मजबूत होती है और लचीली भी होती है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पैरों को सीधा करके बैठें. रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें और धीरे-धीरे आगे झुकें और पैरों को छूने का प्रयास करें। यहां पर पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है,इसके अलावा कुबड़ की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
त्रिकोणासन- इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले पैरों को फैलाकर खड़े हो जाएं और दाहिने पैर को 90 डिग्री पर मोड़ें. फिर बाएं हाथ को ऊपर और दाहिने हाथ को नीचे की ओर ले जाएं. इस आसन को करने से बॉडी हेल्दी और फीट रहती है। इस योगासन को करने से पैर औऱ रीढ़ की हड्डी मजबूत होने के साथ कॉन्सन्ट्रेशन पावर बूस्ट होता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें