बारामती प्लेन हादसा (सौ. सोशल मीडिया) 
फोटो

Ajit Pawar Plane Crash : रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं अजित पवार के प्लेन क्रैश की तस्वीरें, देखें मौके का हाल

Ajit Pawar Plane Crash Incident Photos: आज बारामती के पास निजी विमान क्रैश हादसे में पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। यह दिल दहलाने वाले हादसे पूरे महाराष्ट्र समेत देश को झकझोर कर रख दिया।

दीपिका पाल
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के लिए आज बेहद दुखद दिन है जहां पर एनसीपी के नेता अजित पवार का आकस्मिक निधन हो गया है। आज बारामती के पास निजी विमान क्रैश हादसे में पूर्व डिप्टी सीएम समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। यह दिल दहलाने वाले हादसे पूरे महाराष्ट्र समेत देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई है।
कहा जा रहा है कि वे किसी कार्यक्रम के लिए यहां पहुंच रहे थे, जिस बीच किसी तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हो गाया. क्रैश के बाद विमान में आग लगी थी। बताया जा रहा है कि, इस विमान में अजित पवार के अलावा 6 और लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि, दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार बुधवार की सुबह (28 जनवरी 2026) को बारामती तालुका में जिला परिषद के सार्वत्रिक चुनाव में विभिन्न सभाओं को संबोधित करने जा रहे थे उसी दौरान करीबन 8.45 बजे विमान क्रेश होने से हादसा हो गया है। बता दें कि, तय शेड्यूल के मुताबिक वे आज सुबह 9 बजे से निरावागज में और 3 बजे करंजेपुल में जनसभा को संबोधित करने वाले थे।
बता दें कि, हादसा बेहद ही दिल दहलाने वाला रहा है इसमें अजित पवार समेत 6 लोग की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, करीब 1 घंटे की उड़ान के बाद, प्लेन बारमती में ही क्रैश हो गया. वहीं लैंडिंग के वक्त क्रैश होने के बाद फ्यूल टैंक में ब्लास्ट हो गया।
बता दें कि, दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार पिछले 40 सालों से राज्य की राजनीति में शामिल थे। अजित पवार के आकस्मिक निधन से महाराष्ट्र की राजनीति और एनसीपी पार्टी के लिए बड़ा नुकसान का दिन रहा है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें