निया शर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
छोटे पर्दे की बेहद बोल्ड और निडर एक्ट्रेस में शुमार निया शर्मा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में निया ने अपने मालदीव वैकेशन की कुछ बेहद खूबसूरत और खुशनुमा तस्वीरें शेयर की हैं। निया शर्मा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में जिस शख्स ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा, वह हैं सिकंदर सिंह। दोनों तस्वीरों में बेहद सहज, एक-दूसरे के करीब और खुश नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, सिकंदर सिंह का बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से गहरा जुड़ाव है। वे पर्दे के पीछे एक बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हैं। इस साल की शुरुआत में सिकंदर सिंह डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर और प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी से जुड़ी एक पोस्ट भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। निया शर्मा या सिकंदर सिंह दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है। इससे पहले भी निया का नाम कई एक्टर्स के साथ जोड़ा जाता रहा है।