परिवार के साथ देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एआई फोटो)
फोटो

गणेशोत्सव के रंग में रंगे महाराष्ट्र के दिग्गज नेता! 8 तस्वीरों में देखें गणपति बप्पा के आगमन की खुशी

Maharashtra Politicians Ganeshotsav 2026: गणेशोत्सव 2026 के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं ने भक्तिभाव से गणपती बप्पा का स्वागत किया। राज्य के नेताओं के घर बप्पा के आगमन की झलकियां देखें।

गोरक्ष पोफली
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित अपने वर्षा आवास पर सपरिवार श्री गणेश की मूर्ति स्थापित कर स्वागत किया। उन्होंने बाप्पा के चरणों में नतमस्तक होकर महाराष्ट्र की जनता के सुखसमृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की।
भाजपा नेता नितेश राणे ने मुंबई के जुहू स्थित अपने 'अधिश' निवासस्थान पर श्री गणेश मूर्ति की विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा की। बप्पा की स्थापना के साथ ही उनके पूरे निवासस्थान पर भक्तिमय माहौल छा गया।
भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने अपने सरकारी निवासस्थान 'रामटेक' पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलमूर्ति की स्थापना की। गणपती के आगमन से उनके घर और संपूर्ण वातावरण में उत्साह, सकारात्मकता और चैतन्य भर गया।
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने नागपुर स्थित अपने घर पर भक्तिभाव से गणपती की प्राण प्रतिष्ठा की। उन्होंने राज्य में संतोषजनक बारिश, किसानों की समृद्धि और सभी के जीवन में खुशहाली की कामना की।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे अपने परिवार के साथ 'मातोश्री' पहुंचे और दोनों परिवारों ने साथ मिलकर गणेश पूजा की। इस अवसर पर आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे भी एक साथ मौजूद रहे।
केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खड़से के घर पर बप्पा का मंगलमय आगमन हुआ। उन्होंने विघ्नहर्ता से सभी के जीवन के संकट दूर करने और सुख, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मांगा।
सुनेत्रा पवार ने नवी मुंबई में एनसीपी जिलाध्यक्ष भरत जाधव के घर जाकर श्री गणेश के दर्शन किए। उन्होंने जाधव परिवार से संवाद साधा और सभी के सुख, समृद्धि व सफलता के लिए प्रार्थना की।
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने पावन अवसर पर मुंबई स्थित अपने निवास स्थान में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन के अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर विघ्नहर्ता गणपती की आरती उतारी।

Disha Salian Case में FIR दर्ज! सिर्फ आदित्य ठाकरे नहीं, बाकी नाम सुनकर भी लगेगा शॉक; एक्शन मोड में CBI

होर्मुज के बाद सऊदी ने भी बंद की तेल की पाइपलाइन, भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

CM भजनलाल की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर: 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित; भ्रष्टाचारियों पर सख्त प्रहार

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल

अमित शाह के UCC बयान पर भड़के सलमान खुर्शीद, BJP पर साधा निशाना, बोले- कोई भी विचारधारा संविधान से ऊपर नहीं