मेहंदी डिजाइन (फोटो.सोशल मीडिया)
टो रिंग स्टाइल मेहंदी- उंगलियों और पैरों के ऊपरी हिस्से पर बना यह डिजाइन बेहद ग्रेसफुल और ट्रेंडी लगता है।ब्राइडल-इंस्पायर्ड डिजाइन- हल्का ब्राइडल टच देने वाली यह मेहंदी शादी और त्योहार दोनों के लिए परफेक्ट है।ट्रेडिशनल फुल फुट मेहंदी- रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर क्लासिक भारतीय लुक के लिए बेहतरीन विकल्प। कई लोगों को मेहंदी पूरी भरी हुई अच्छी लगती है। यह डिजाइन मैरिड महिलाओं के लिए बेस्ट है।अरेबिक फुट मेहंदी- अरेबिक मेहंदी डिजाइन सालों से फैशन में है और यह पैर व हाथ दोनों पर जंचता है। कम समय में बनने वाला यह डिजाइन मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देता है।पायल स्टाइल मेहंदी- पायल न पहनने के बाद भी पायल को अपने पैरों पर सजाना हो, तो यह डिजाइन आपके मेहंदी और पायल दोनों ही ख्वाहिश को पूरा कर सकता है। यह डिजाइन मेहंदी के साथ पायल पहनने जैसा खूबसूरत इफेक्ट देता है।मंडला फुट मेहंदी- मंडाला आर्ट कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। गोल मंडला पैटर्न पैरों को ट्रेडिशनल और रॉयल लुक देता है।मिनिमल लेग मेहंदी डिजाइन- अगर आपको बहुत भरा हुआ मेहंदी डिजाइन पसंद नहीं आता है और सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है, तो यह डिजाइइन आपके लिए परफेक्ट है।फ्लोरल फुट मेहंदी- सावन में फूलों से सजी यह मेहंदी डिजाइन हर एथनिक आउटफिट के साथ खूबसूरत लगती है।