जानिए लाल चावल के सेवन करने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
फोटो

न्यूट्रिशंस से भरपूर होता है लाल चावल, जानिए सफेद चावल से कितने मिलते है बेहतर इसके फायदे

सफेद चावल का सेवन तो आप भरपूर करते ही है लेकिन कभी आपने लाल चावल के फायदों के बारे में जानकारी ली है। चर्चा में काले और भूरे चावल की बात होती है जो सफेद चावल से ज्यादा हेल्दी माने गए है लेकिन लाल चावल के फायदों के बारे में कम ही लोग जानते।

दीपिका पाल
Red Rice of Benefits: अक्सर लोग सफेद चावल के साथ दाल के दीवाने होते है। रात के समय अक्सर हल्का भोजन मानकर इसका सेवन करते है। सफेद चावल का सेवन तो आप भरपूर करते ही है लेकिन कभी आपने लाल चावल के फायदों के बारे में जानकारी ली है। चर्चा में काले और भूरे चावल की बात होती है जो सफेद चावल से ज्यादा हेल्दी माने गए है लेकिन लाल चावल के फायदों के बारे में कम ही लोग जानते होंगे चलिए जानें।
लाल चावल, अन्य चावल के मुकाबले कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंथोसाइनिन, एपीजेनिन, माइरासेटिन, क्विरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कई बीमारियों के लिए दुश्मन है। इसमें सघन पोषक तत्व और प्लांट कंपाउड होता है जो ज्यादा पिग्नेंटेड होते हैं।
सफेद चावल के मुकाबले अगर आप लाल चावल का सेवन करते है तो इससे आपको कई फायदे मिलते है इसमें ही यह इंफ्लामेशन को खत्म करने का काम करता है वहीं गंभीर बीमारियों कैंसर, गठिया, ज्वाइंट पेन, डायबिटीज और हार्ट डिजीज में होने वाली सूजन के दर्द को कम करता है।
यहां पर लाल चावल का सेवन करने से पेट की बीमारियों को राहत मिलती है और आपका पेट अंदर से साफ होता है। लाल चावल में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और इसमें स्टार्च भी खूब होता है।
लाल चावल का सेवन करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है इसकी वजह है कि, इसमें कैल्शियम की मात्रा होती है। इसके अलावा लाल चावल में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम होता है जो सांस संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए जरूरी है।
अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान है तो आपको सफेद की बजाय लाल चावल का सेवन करना चाहिए। कहते है सफेद चावल का सेवन करने से फैट बढ़ता है। इसके अलावा लाल चावल पेट के लिए रामबाण है. यह पाचन शक्ति को बढ़ाकर मेटाबोलिज्म को बूस्ट करता है. इससे एनर्जी की खपत ज्यादा होती है और शरीर में अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने का काम करता है।
लाल चावल को हम किसी भी तरीके से बनाकर सेवन कर सकते है वहीं पर ब्राउन चावल, सफेद चावल से यह चावल काफी बेहतर होता है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत