मेहंदी टिप्स फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Karwa Chauth Mehndi: मेहंदी लगाने का समय कम है? गहरा रंग पाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Karwa Chauth Mehendi Tips: करवा चौथ पर मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए जानें सही मेहंदी चुनने, उसे लगाने और हटाने से जुड़ी जरूरी बातें।

रीता राय सागर
करवा चौथ पर मेहंदी लगाने में देर हो गई है? कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर रंग को गहरा किया जा सकता है। हालांकि, रंग की गहराई मेहंदी की गुणवत्ता और उसे हाथों पर रखने के समय पर निर्भर करता है।
ताजी और भरोसेमंद क्वालिटी की मेहंदी चुनें। बहुत जल्दी रंग देने का दावा करने वाले केमिकल युक्त उत्पादों से सावधान रहें। खासकर PPD युक्त ब्लैक हिना से एलर्जी और त्वचा को नुकसान होता है।
हाथों को धोकर अच्छी तरह सुखा लें। हथेलियों पर क्रीम, तेल या लोशन लगा हो, तो उसे साफ कर लें। साफ त्वचा पर मेहंदी लगाना आसान रहता है।
मेहंदी को बहुत जल्दी खुरचकर न हटाएं। जितना समय आपके पास हो, उसका सही इस्तेमाल करें, क्योंकि रंग तुरंत गहरा नहीं होता। उसे समय दें और मेहंदी को हथेलियों पर कुछ समय के लिए लगे रहने दें।
मेहंदी हटाने के बाद कुछ समय तक हाथों को पानी से दूर रखें। रंग अगले 24-48 घंटों में धीरे-धीरे गहरा होता है। तेल लगाने से रंग गहरा होता है।
मेहंदी का रंग पहले नारंगी और फिर लाल-भूरा हो सकता है। नींबू-चीनी, लौंग का धुआं या बहुत गर्म चीजों से रंग गहरा करने की कोशिश में त्वचा को नुकसान न पहुंचाएं।

राहुल गांधी के काफिले में हादसे की जांच के लिए SIT गठित, IG किरण एस. को मिली कमान

संजय राउत ने अमित शाह को लिखा पत्र, मनोज जरांगे-एकनाथ शिंदे 500 करोड़ डील विवाद पर ED जांच की मांग

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने खारिज किया मामला, अमित शाह पर की थी टिप्पणी

पुणे IISER लाइब्रेरी में मिली दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की किताब, विवाद के बाद इंस्टीट्यूट ने हटाई

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराईं, 2 लोग घायल, सुल्तानपुर में होनी है पेशी