योग दिवस पर कई गिनीज विश्व रिकॉर्ड हुए दर्ज (सौ. डिजाइन फोटो) 
फोटो

10 सालों में कितना बदला योग दिवस का सफर, बने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, 25 करोड़ से ज्यादा लोगों ने बनाया जीवन का आधार

आज दुनियाभर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। जहां पर इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ ही 27 सितंबर 2014 को हुआ था।

दीपिका पाल
International Yoga Day:आज दुनियाभर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। जहां पर इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ ही 27 सितंबर 2014 को हुआ था जहां पर 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्यों और 173 सह-प्रायोजक देशों ने सम्मति दी। जिसके साथ ही योग दिवस मनाने के लिए 2014 से शुरूआत हुई है।
पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 को नई दिल्ली में मनाया गया था जिसकी अगुवाई नई दिल्ली में राजपथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस दौरान योग दिवस पर दुनिया भर में 84 देशों के व्यक्तियों द्वारा लगभग 21 योग आसन किए गए और उनके साथ प्रधानमंत्री भी मौजूद थे।
योग दिवस को लेकर अब तक कई रिकॉर्ड्स दर्ज हो चुके है जिसमें गुजरात राज्य योग बोर्ड और टीम सूरत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने अब तक के सबसे बड़े योग प्रशिक्षण का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस योग रिकॉर्ड में 10.5 किलोमीटर लंबी दो सड़कों पर 1.5 लाख से ज़्यादा लोग इकट्ठा हुए, जिन्हें 135 ब्लॉकों में विभाजित किया गया था और प्रत्येक ब्लॉक में लगभग 1,000 प्रतिभागी थे, जिन्होंने एलईडी स्क्रीन और प्रशिक्षकों के साथ एक साथ योग का अभ्यास किया। इसके अलावा 2018 में राजस्थान के कोटा में स्थापित 100,984 प्रतिभागियों ने रिकॉर्ड दर्ज किया था।
बदलते समय के साथ योग दिवस को लेकर कई रिकॉर्ड्स और भी दर्ज हुए है जहां पर 2018 में चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दौरान केरल पर्यटन के सहयोग से 22 देशों के प्रतिभागियों के साथ योग राजदूतों का दौरा आयोजित किया गया था। 2018 में 9.59 करोड़ लोगों ने एक साथ जुड़कर योग दिवस मनाया था
2024 में, दुनिया भर में लगभग 24.53 करोड़ लोग इस उत्सव में शामिल हुए, जिससे इस आयोजन की वैश्विक अपील का पता चलता है।

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू