इन फिल्मों के दिवाली सीन आज भी हैं यादगार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

सिर्फ पटाखे और दीये नहीं, K3G से वास्तव तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों के दिवाली सीन आज भी हैं यादगार

Bollywood Diwali Scenes: दिवाली सिर्फ रोशनी और पटाखों का त्योहार नहीं, बल्कि बॉलीवुड ने इसे मां-बेटे के प्यार, परिवार के मिलन, रोमांस और अकेलेपन जैसी भावनाओं से भी जोड़ा है।

यति सिंह
शाहरुख खान की घर वापसी और जया बच्चन का आरती की थाली लेकर दरवाजे पर पहुंचना फिल्म कभी खुशी कभी गम का सबसे यादगार दिवाली सीन है। मां और बेटे के इस भावुक मिलन ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म मोहब्बतें में दिवाली का जश्न प्यार और आजादी का प्रतीक बनकर सामने आया। 'पैरों में बंधन है' गाने ने इस सीक्वेंस को और खास बना दिया।
सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म हम आपके हैं कौन में दिवाली की खुशियां परिवार के नए सदस्य के आने के साथ दोगुनी हो जाती हैं। 'धिकताना' गाने ने इस जश्न को यादगार बना दिया।
जहां बाकी फिल्मों में दिवाली खुशियों का प्रतीक है, वहीं संजय दत्त की 'वास्तव' में दिवाली का यह सीन बिल्कुल अलग नजर आता है। 'पचास तोला' वाला डायलॉग आज भी दर्शकों को याद है।
कमल हासन और तब्बू की कॉमेडी फिल्म चाची 420 में पटाखों से जुड़ा एक हादसा कहानी को दिलचस्प मोड़ देता है। फिल्म में दिवाली का हल्का-फुल्का और पारिवारिक अंदाज देखने को मिलता है।
आमिर खान की फिल्म तारें जमीन पर में दिवाली का जिक्र एक इमोशनल अंदाज में आता है। जहां पूरा परिवार त्योहार मना रहा होता है, वहीं इशान की अकेलेपन की भावना दर्शकों को भावुक कर देती है।

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल