प्रोटीन रिच स्नैक्स (सौ. डिजाइन फोटो) 
फोटो

अब हफ्ते के 7 दिन आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करेंगे 7 प्रोटीन रिच स्नैक्स, जानिए बनाने का तरीका

Healthy Tips in Hindi: आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए हेल्दी स्नैक्स बना सकते है। आज हम आपको पूरे हफ्ते भर के लिए प्रोटीन रिच स्नैक्स के बारे में जानकारी दे रहे है।

दीपिका पाल
Protien Rich Snaks: सेहत के लिए खानपान बेहतर रखना जरूरी होता है। प्रोटीन, विटामिन जैसे पोषक तत्वों का सेवन करना जरूरी होता है। प्रोटीन आपके शरीर में मांसपेशियों और ऊतकों के निर्माण के साथ टूट-फूट की मरम्मत के लिए आवश्यक होता है। आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए हेल्दी स्नैक्स बना सकते है। आज हम आपको पूरे हफ्ते भर के लिए प्रोटीन रिच स्नैक्स के बारे में जानकारी दे रहे है।
प्रोटीन वेट को कंट्रोल करने के लिए भी जरूरी माना जाता है। अगर आप वजन को कम करना चाहते है इन प्रकार की डिश को घर में बनाकर सेवन कर सकते है।
सोमवार के नाश्ते में काले चने के स्नैक्स को तैयार कर सकते है। इसे बनाने के लिए काले चना के स्प्राउट्स लें, थोड़े से पनीर के टुकड़े एड करें साथ में 10-15 किशमिश और भीगे हुए अंजीर के दो टुकड़े डालें। इस डिश के बनने के बाद आप आराम से इसका सेवन कर सकते है।
मंगलवार के लिए स्नैक्स बनाने की सोच रहे है तो आप सोया चंक्स को ले सकते है। इसके लिए भीगे हुए सोया चंक्स में कटा हुआ खीरा, प्याज, टमाटर मिलाएं और दही एज करें।इसके बाद बेसिक मसाले जैसे नमक, काली मिर्च एड करके एंजॉय करें। यह हेल्दी डिश होती है।
बुधवार के लिए आप नाश्ता बनाने की सोच रहे है तो इसके लिए मूंग के स्प्राउट्स बेहतर होंगे। आप एक बाउल में मूंग के स्प्राउट्स लें, इसमें पनीर काटकर मिलाएं और फिर कटा प्याज, एक कटा खीरा एड करें. बेसिक मसाले मिलाएं और तैयार करें।
गुरुवार के लिए आप हेल्दी स्नैक्स तैयार कर सकते है। इसके लिए दही और केला बेस्ट विकल्प हो सकते है। आप एक बाउल में दही लें, इसमें एक पका केला चिप्स के आकार में काटकर मिलाएं। इसके साथ ही 4 खजूर के बीज निकालकर काटकर एड कर लें और थोड़ा सा हनी यानी शहद मिला लें।
शुक्रवार के नाश्ते में आप हेल्दी डिश चुनने की सोच रहे है तो सोया चंक्स की स्पेशल रेसिपी के बारे में आपको बता रहे है। यहां पर सोया चंक्स भीगे हुए निचोड़कर बाउल में डालें, इसमें एक केला कटा हुए और काली मिर्च, लेमन, थोड़ा सा काला नमक डालें। इस तरह से आपकी हेल्दी डिश तैयार हो जाती है।
शनिवार के दिन आप प्रोटीन रिच फूड्स में मखाने को शामिल कर सकते है। यह आपके लिए हेल्दी फूड्स में से एक होता है। मखाने रोस्टेड, इतने ही काले चना और मूंग के मिक्स स्प्राउट्स, 20 ग्राम रोस्टेड पीनट्स (मूंगफली) और अनार के दाने मिलाकर हेल्दी प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स खाएं।
रविवार को भी आप प्रोटीन रिच स्नैक्स तैयार कर सकते है। घर पर प्रोटीन रिच स्नैक्स तैयार करना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले रोस्टेड चना लें, इसमें पनीर डालें साथ ही अनार के दाने एड करें और अंजीर के दो टुकड़े भी मिलाएं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें