सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
ओडिशा

बालासोर कांड के विरोध में प्रदर्शन, कांग्रेस समेत 8 दल करेंगे ओडिशा का चक्का जाम

Odisha Band: बालासोर स्थिति फकीर मोहन कॉलेज में छात्रा के आत्मदाह और मौत की घटना को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व में आठ विपक्षी दलों ने 17 जुलाई को एक दिवसीय ओडिशा बंद का आह्वान किया है।

अभिषेक सिंह

Congress Odisha Band: ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन कॉलेज की स्टूडेंट के आत्मदाह और मौत के बाद सियासत जोर पकड़ रही है। इस घटना को लेकर अब कांग्रेस के नेतृत्व में आठ विपक्षी दलों ने 17 जुलाई को एक दिवसीय ओडिशा बंद का आह्वान किया है। बीते कल पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल ने भी ओडिशा बंद बुलाया था।

बंद के विषय में जानकारी देते हुए ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि ओडिशा बंद को वाम दलों समेत 8 दलों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बालासोर स्थित फकीर मोहन कॉलेज में हुई यह घटना दर्शाती है कि राज्य की मोहन चरण माझी सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल रही है।

शांतिपूर्ण ढंग से होगा प्रदर्शन

उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, "वह पेट्रोल लेकर आई और सब चुपचाप देखते रहे। किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।" दास ने आगे कहा कि मृतक छात्रा को न्याय दिलाने के लिए बंद का आह्वान किया गया है। हालांकि यह बंद पूर्णतयः शांतिपूर्ण होगा। कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह की हिंसा या उपद्रव न करने की हिदायत दी गई है।

बीजेडी ने किया था बंद का आह्वान

घटना के विरोध में बीजेडी ने भी बीते कल यानी 16 जुलाई ओडिशा बंद बुलाया था। इस दौरान कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए थे। बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह टायर जलाकर विरोध जताया था। पार्टी ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की थी।

यहां जानिए क्या है पूरी घटना?

ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज की छात्रा के साथ प्रोफेसर समीर साहू ने यौन शौषण की कोशिश की। उसने जब कॉलेज के प्रिंसिपल से शिकायत की तो उन्होंने छात्रा पर ही शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। इसके विरोध में छात्रा ने कॉलेज के गेट के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया।

इस घटना में वह बुरी तरह जल गई। उसे राजधानी भुवनेश्वर में AIIMS में भर्ती कराया गया। यहां तीन दिन मौत से संघर्ष के बाद सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मामले ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी