MP सिंगकों की मौत (Image- Social media) 
नॉर्थ ईस्ट

फुटसल खेलते-खेलते अचानक गिरे मेघालय के MP सिंगकों, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत, PM मोदी ने जताया शोक

Ricky Andrew Syngkon Death: मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया।

अर्पित शुक्ला

Meghalaya News: मेघालय की राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का गुरुवार शाम निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे शिलॉन्ग में एक दोस्ताना फुटसल सत्र के दौरान खेलते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 8:45 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. सिंगकों वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी (वीपीपी) के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे और शिलॉन्ग संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

जनसंपर्क और जमीनी राजनीति के लिए पहचान

सिंगकों को खास तौर पर खासी-जयंतिया हिल्स क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए जाना जाता था। वे स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाते थे और क्षेत्रीय आवाज को संसद तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते रहे।

PM मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, शिलांग से लोकसभा MP डॉ. रिकी एजे सिंगकोन के निधन से दुखी हूं। उन्हें मेघालय के लोगों के लिए उनकी समर्पित सेवा के लिए याद किया जाएगा। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और सपोर्टर्स के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य ने एक समर्पित और प्रतिबद्ध जनप्रतिनिधि खो दिया है, जिन्होंने लोगों के कल्याण के लिए निरंतर काम किया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके असामयिक निधन पर शोक जताया है। उनकी अचानक मृत्यु से राज्य की राजनीति में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे भर पाना आसान नहीं माना जा रहा।

फुटसल क्या है?

  • फुटसल फुटबॉल का छोटा और तेज़ संस्करण है।
  • यह दो टीमों के बीच खेला जाता है, प्रत्येक टीम में 5 खिलाड़ी (4 फील्ड प्लेयर और 1 गोलकीपर) होते हैं।
  • मैच छोटे इंडोर हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है।
  • गेंद फुटबॉल की तुलना में छोटी और कम उछाल वाली होती है, जिससे कंट्रोल बेहतर रहता है।
  • खेल दो हाफ में होता है, प्रत्येक हाफ 20 मिनट का होता है।
  • छोटे मैदान के कारण तेज पासिंग, फुर्ती और बेहतरीन बॉल कंट्रोल की जरूरत होती है।

फुटसल अपनी तेज रफ्तार और तकनीकी कौशल के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह फुटबॉल मैच की तरह ही है लेकिन थोड़ा अलग।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो