असम कांग्रेस (सौजन्य-IANS) 
नॉर्थ ईस्ट

असम कांग्रेस विधायक दल में बड़ा बदलाव! पार्टी नेतृत्व को मिला नया चेहरा, जानें कौन है वाजेद अली चौधरी

Congress Legislature Party Assam: असम में कांग्रेस पार्टी ने विधायक दल के नेता के लिए नए चेहरे का ऐलान किया है। असम में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने के लिए वाजेद अली चौधरी का चयन किया गया है।

प्रिया जैस

Assam Congress Wazed Ali Choudhury: कांग्रेस पार्टी ने असम में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है। असम विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल को नया नेतृत्व मिला है। कांग्रेस ने असम विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता और उपनेता की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है। इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। इस बदलाव से असम में कांग्रेस विधायक दल का नया रूप देखने मिलेगा।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मंजूरी दे दी गई है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता वाजेद अली चौधरी को असम विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। तो वहीं विधायक दल के उपनेता के लिए जॉय प्रकाश दास का चयन किया गया है।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने दी जानकारी

कांग्रेस पार्टी ने असम विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता के रूप में वाजेद अली चौधरी और उप-नेता के रूप में डॉ. जय प्रकाश दास को नियुक्त किया है।

कौन है वाजेद अली चौधरी?

आपको जानकारी दें, कि वाजेद अली चौधरी असम की राजनीति में कांग्रेस के एक वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। वाजेद अली चौधरी लंबे समय से सामाजिक कार्य और राजनीति में सक्रिय रहे है। देखा जाए तो पेशे से वे एक स्थापित व्यवसायी भी हैं। पार्टी संगठन और विधानसभा के भीतर उनके अनुभव और पार्टी में उनके योगदान को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

कौन है उपनेता डॉ. जॉय प्रकाश दास?

तो वहीं, डॉ. जॉय प्रकाश दास की बात की जाए तो असम के नवबोइचा (एससी) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं। वे शिक्षा के क्षेत्र में भी मजबूत पृष्ठभूमि रखते हैं। उन्होंने जोरहाट स्थित असम कृषि विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। कांग्रेस पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनका अनुभव और शैक्षणिक पृष्ठभूमि संगठन को मजबूत करने में मदद करेगी।

कांग्रेस की ओर से यह नियुक्तियां ऐसे समय में की गई हैं जब पार्टी असम में अपने संगठन और राजनीतिक पकड़ को मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है। नए नेतृत्व के जरिए कांग्रेस असम विधानसभा के भीतर विपक्ष की भूमिका को और प्रभावी बनाने की तैयारी में दिखाई दे रही है।

नेपाल में भारी तबाही के बाद बिहार पर खतरा, गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, CM चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का लिया जायजा

जो खेले, वो खिले से मेजर ध्यानचंद तक, PM मोदी ने बताया कैसे बदलेगा भारत का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम

9:05 को आया मैसेज, 9:14 पर टूटा संपर्क; नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 80 कैलाश यात्री लापता, सद्गुरु ने मांगी मदद

राजस्थान HC विवाद पर CJI का बड़ा बयान, मीडिया ट्रायल से नहीं, संस्थागत जांच से तय होगा सच

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत