File Photo  
नॉर्थ ईस्ट

पंजाब में 15 अगस्त से मोहल्ला क्लिनिक शुरू करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान

किर्तेश ढोबले

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में 15 अगस्त से मोहल्ला क्लिनिक योजना (Mohalla Clinic) शुरू करेगी और पहले चरण में 75 जगहों पर क्लिनिक खोले जाएंगे।

सरकारी बयान के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मान ने कहा कि उनकी सरकार आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा चुनाव से पहले किए गए बड़े वादे को पूरा करेगी और चरणबद्ध तरीके से शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में मोहल्ला क्लिनिक शुरू करेगी।

पंजाब में मोहल्ला क्लिनिक वैसे ही चलाए जाएंगे जैसे कि दिल्ली में आप सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य भर में मौजूद बंद पड़े ‘सेवा केन्द्रों' को मोहल्ला क्लिनिक में तब्दील करने की अनुमति दे दी है। (एजेंसी)

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर