मूवीज़

जी सिनेमा पर होगा 'रत्नम' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, जानें कब दस्तक देगी फिल्म

जी सिनेमा अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में 27 सितंबर को रात 8 बजे दर्शकों के लिए बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'रत्नम' लेकर आ रहा है। तो आप भी एंटरटेनमेंट से सराबोर एक शानदार शाम के लिए तैयार हो जाइए।

सोनाली झा

मुंबई: जी सिनेमा अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में 27 सितंबर को रात 8 बजे दर्शकों के लिए बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'रत्नम' लेकर आ रहा है। तो आप भी एंटरटेनमेंट से सराबोर एक शानदार शाम के लिए तैयार हो जाइए। इस फिल्म में विशाल, प्रिया भवानी शंकर, गौतम मेनन, समुथिरकानी और योगी बाबू जैसे कई उम्दा कलाकार हैं। 'मैं हूं सूर्या' और 'सिंघम 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले इस फिल्ममेकर ने एक ऐसी मनोरंजक कहानी पेश की है, जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी, जिसमें दमदार एक्टिंग और दिल छू लेने वाले कई पल हैं।

जबर्दस्त स्टार 'विशाल' के इर्द-गिर्द घूमती ये फिल्म अपने मुख्य किरदार रत्नम की ज़िंदगी में गहराई से उतरती है, जो एमएलए पनेर सेल्वम के एक वफादार गुर्गे के रूप में काम करता है। लेकिन उसकी ज़िंदगी तब एक अनजाना मोड़ लेती है जब एक लड़की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने वेल्लोर जाती है और उस पर गुंडों का एक गिरोह हमला कर देता है। रत्नम उसे बचाने आगे आता है और फिर उसका रखवाला बन जाता है। ये कहानी तब और भी रोमांचक हो जाती है, जब रत्नम को अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है। आखिर वो उस लड़की को छिपे हुए खतरों से कब तक बचा सकता है?

रिवोल्यूशनरी स्टार विशाल ने कहा कि रत्नम का किरदार निभाना मेरे लिए एक यादगार अनुभव था। वो वफादारी और नेकी के गहरे जज़्बातों वाला एक पेचीदा किरदार है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन का संगम है, और मैं दर्शकों द्वारा इसे देखे जाने के लिए उत्साहित हूं। रत्नम और लड़की के बीच का रिश्ता वाकई खास है जो हमें हिफाज़त और त्याग की अहमियत बताता है।

रत्नम सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है। यह हिम्मत, कुर्बानी और अपनों की हिफाज़त के लिए हर हद से गुज़र जाने की कहानी है। जब रत्नम एक लड़की की हिफाज़त के लिए लगातार खतरों का सामना करता है, तो सवाल बना रहता है - क्या वो उस लड़की को उन खतरों से बचा पाएगा? या क्या उसके अतीत के साये उसके साथ रहेंगे? देखिए रत्नम का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर शुक्रवार, 27 सितंबर को रात 8 बजे, ज़ी सिनेमा पर।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM